एक्सप्लोरर

छिंदवाड़ा में डबल मर्डर से सनसनी, बेटे ने बुजुर्ग मां- बाप को पत्थर से उतारा मौत के घाट

Double Murder in Chhindwara: छिंदवाड़ा के हर्रई में दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गयी. पैसे के विवाद में बेटा हत्यारा बन गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

MP Crime News: छिंदवाड़ा के हर्रई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कलियुगी बेटे ने माता-पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात का कारण पारिवारिक रंजिश बताया जा रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक पिता ने 3 साल पहले जमीन 9 लाख रुपये में बेची थी. बेटा पिता से पैसे की मांग करता था. नहीं देने पर दोनों अक्सर एक दूसरे के खिलाफ हो जाते थे. बीती रात भी दोनों में विवाद हुआ. मां बाप बेटे का झगड़ा सुलझाने आयी.

तैश में आकर बेटे ने रात को बुजुर्ग माता पिता की पत्थरों से मारकर हत्या कर दी. दोनों शवों की पहचान हो गयी है. पुलिस ने बताया कि 82 वर्षीय डोरीलाल लिलिधर राय वार्ड नंबर 1 में 69 वर्षीय पत्नी विद्या डोरीलाल राय और बेटे के साथ रहते थे. बेटा राधेश्याम राय जमीन बिक्री के पैसे नहीं मिलने से नाराज रहता था. पैसे के लिए बाप बेटे में अक्सर लड़ाई होती थी. रात को एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हुआ. बीच बचाव करने मां आयी. तैश में बेटे ने माता पिता को मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पाकर अमरवाड़ा एसडीओपी, हर्रई थाना प्रभारी ओमेश मार्को दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.

बेटे ने बुजुर्ग माता पिता को मौत के घाट 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर एक में बाइपास के पास दो शव पड़े हैं. पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू की. पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. एसपी के मुताबिक राधेश्याम राय ने बुजुर्ग माता पिता को मौत के घाट उतारा है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की तहकीकात कर रही है. दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है. 

(सचिन पांडेय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

तीसरी पत्नी के उकसावे पर बेटे की गला घोंटकर हत्या, सौतेली मां और पिता को कोर्ट ने दी उम्र कैद की सजा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget