एक्सप्लोरर

MP Politics: ‘सरकार मैं बनाती हूं और चलाता कोई और है’, उमा भारती के बयान के निकाले जा रहे कई मायने

MP News: फायर ब्रांड नेता उमा भारती का छतरपुर में दिया बयान BJP के लिए असहज पैदा कर सकता है. उन्होंने 2024 के चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दिया. उनके बयान के कई मायने निकालने जा रहे हैं.

सियासी फलक से दूर होने के बावजूद फायर ब्रांड नेता उमा भारती का समय समय पर आनेवाला बयान बीजेपी में भूचाल ला देता है. अब छतरपुर में उमा भारती का दिया एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. छतरपुर में उन्होंने कहा, "सरकार मैं बनाती हूं और चलाता कोई और है. माना जा रहा है कि पार्टी में हाशिये पर कर दीं गई उमा भारती का बयान पीड़ा की अभिव्यक्ति है लेकिन बयान के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं.

बुंदेलखंड की केन बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद छतरपुर पहुंची उमा भारती का अभिनंदन समारोह में चुनावी दर्द छलक उठा. उन्होंने कहा, "सरकार मैं बनाती हूं लेकिन चलाता कोई और है. भारती का बयान मध्य प्रदेश की सियासत के संदर्भ में था.

उमा भारती ने 2024 में चुनाव लड़ने का किया एलान

चुनाव लड़ने के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि 2024 में उतरने का एलान किया और फिर थोड़ा गुस्सा होकर बोलीं हजारों बार तो कहा है चुनाव लडूंगी. उन्होंने 2024 का चुनाव लड़ने के लिए संगठन मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष का हवाला दिया. दोनों बड़े नेताओं ने कहा है कि जाओ प्रचार करो. इसलिए मैं प्रचार करने निकली हूं. पिछला चुनाव न लड़ने पर उमा भारती ने कहा कि 2019 का चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी. इस मौके पर थोड़ा मुखर होते हुए उमा भारती ने सरकार की रोजगार योजना पर सवाल उठाए और कहा कि बुंदेलखंड से 10-12 लाख लोग पलायन करते हैं. भरपेट भोजन मिलेगा तो लोग क्यों पलायन करेंगे?

Chhindwara Boiler Explosion: छिंदवाड़ा के आसाराम गुरुकुल आश्रम में बॉयलर फटने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक की हुई थी मौत

प्रोजेक्ट के शिलान्यास में नाम गायब कर दिया गया

उन्होंने कहा, "मैं एक किताब लिखूंगी और बताऊंगी कैसे उनके प्रयासों से केन-बेतवा लिंक परियोजना, ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का शिलान्यास सहित अन्य काम हुए. उनका कहना था कि ये सभी प्रोजेक्ट उनके अथक प्रयासों से स्वीकृत हुए. ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन को लेकर उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस वालों ने तो मेरा नाम शिलान्यास के समय नहीं लिया, साथ में बीजेपी वालों ने भी मेरा नाम गायब कर दिया. इस रेलवे लाइन के लिए उन्होंने रामविलास पासवान का आभार जताया. पासवान ने उनके खजुराहो सांसद रहते परियोजना को मंजूरी दी थी.

गौरतलब है कि उमा भारती के नेतृत्व में ही 2003 में भाजपा ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की दिग्विजय सरकार को सत्ता से बेदखल किया था. हुबली की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने की वजह से उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी और पहले बाबूलाल गौर और फिर बाद में बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने. शीर्ष नेतृत्व से मतभेद के बाद उमा भारती ने भारतीय जनशक्ति पार्टी बनाई और चुनाव भी लड़ा था. भाजपा में वापसी हुई तो मध्य प्रदेश की सक्रिय राजनीति से बाहर हो गईं और उत्तर प्रदेश की होकर रह गईं. केंद्र में मंत्री भी रहीं, लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव का टिकट नहीं मिला और अब किसी पद पर नहीं हैं.

Indore: अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी, मनोरोग के इलाज के लिए किया गया था भर्ती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget