एक्सप्लोरर

MP News: पढ़ने का जुनून ऐसा कि राजनीति का इम्तिहान पास करने के बाद एमपी की एमएलए दे रही दसवीं की परीक्षा

Jabalpur News: बीजेपी विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर का कहना है कि जीवन में पढ़ना बहुत जरूरी है. किसी वजह से 21 साल पहले उनकी पढ़ाई छूट गई थी,लेकिन अब उनको पढ़ाई पूरी कर आगे बढ़ने का जुनून है.

MP Politics: कहते हैं कि सीखने-पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है.तभी तो राजनीति का इम्तहान पास कर चुकी मध्य प्रदेश की एक एमएलए (MLA) 21 साल बाद दसवीं का बोर्ड एग्जाम (MP Board Exam 2023) देने जा रही हैं.अक्सर अपनी शिक्षा को लेकर उठने वाले सवालों के कारण उन्होंने फिर से पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया है.एमपी बोर्ड के दसवीं क्लास के एग्जाम एक मार्च से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित होंगे. यहां हम बात कर रहे हैं बुरहानपुर के नेपानगर सीट से बीजेपी (BJP) विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर (Sumitra Devi Kasdekar)की. 

सुमित्रा देवी कास्डेकर का सफर

वैसे,होता यह है कि लोग पढ़-लिख कर राजनीति में आते हैं,लेकिन बीजेपी विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर चुनावी परीक्षा पास करने के बाद दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रही हैं.मायके के गांव में स्कूल नहीं होने के कारण कक्षा आठवीं तक ही पढ़ाई कर पाईं नेपानगर की विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने 21 साल बाद फिर पढ़ाई शुरू की है.

यहां बता दें कि दसवीं बोर्ड का एग्जाम देने वाली सुमित्रा देवी कास्डेकर मध्य प्रदेश की नेपानगर सीट से बीजेपी की एमएलए हैं.उनका कहना है कि जीवन में पढ़ना बहुत जरूरी है. उनका कहना है कि लिखने-पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है.किसी वजह से 21 साल पहले उनकी पढ़ाई छूट गई थी,लेकिन अब उनको पढ़ाई पूरी कर आगे बढ़ने का जुनून है.

कहां से चुनी गई हैं एमएलए

एमएलए सुमित्रा देवी कास्डेकर ने नेपानगर के देड़तलाई हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राइवेट स्टूडेंट के रूप में 10वीं की परीक्षा का फॉर्म भरा था.पिछले दिनों इसका प्रवेश पत्र लेने वह स्कूल भी पहुंचीं.इसके बाद वे सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गईं.हालांकि,उनके प्रवेश पत्र पर सुमित्रा देवी की जगह बाली सेमलकर (शादी से पहले का नाम) लिखा है.उन्हें सुभाष उत्कृष्ट स्कूल ही परीक्षा केंद्र दिया गया है.

सुमित्रा देवी कास्डेकर का जन्म 15 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सेमाडोह गांव में हुआ था.उनके पिता का नाम लाबू सेमलकर और मां का नाम जानकी बाई है.साल 1999 में देड़तलाई निवासी पशु चिकित्सक राजेश कास्डेकर से उनका विवाह हुआ था.विवाह के दस साल बाद 2009 में उन्होंने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा,लेकिन हार गईं.2018 में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया और वे नेपानगर से विधायक बनीं.वे डेढ़ साल बाद ही कांग्रेस का हाथ छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं.साल 2020 में बीजेपी ने भी उन्हें इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने फिर जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें 

Watch: खंडवा में पिटाई से आदिवासी युवक की मौत, हत्या के आरोपी के घर के सामने किया अंतिम संस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
मानसून का कहर: दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में गिरीं इमारतें; मलबे में दबे लोग
Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget