एक्सप्लोरर

BJP के सदस्यता अभियान को लेकर पूर्व मंत्री ने लगाए आरोप तो विधायक अनिल जैन ने किया पलटवार, जानें क्या कहा?

BJP Membership Campaign: बीजेपी विधायक अजय विश्नोई द्वारा पार्टी के सदस्यता अभियान पर खड़े किए गए सवालों पर विधायक अनिल जैन ने सफाई दी. उन्होंने कहा लाखों कार्यकर्ताओं ने मेहनत से सदस्यों को जोड़ा है.

MP News: भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान पर पार्टी विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने सवाल खड़े किए हैं. उनके आरोपों पर उज्जैन से बीजेपी विधायक अनिल जैन की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लाखों कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश में मेहनत से सदस्यों को जोड़ा है. इस पूरे मामले में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव का आंकड़ा सामने आया है. बाकी सभी बातें भ्रामक है.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है. इस संगठन को किसी एजेंसी की आवश्यकता नहीं है. पार्टी के पास सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ता के रूप में मौजूद है.

क्या बोले थे बीजेपी विधायक?
बता दें कि बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उनके पास एक एजेंसी से फोन आया था जिसमें उनके सामने यहां प्रस्ताव रखा गया था कि उनके खाते से बीजेपी के कई नए सदस्यों को जोड़कर उनकी जवाबदारी को पूरा कर दिया जाएगा. हालांकि इसके लिए उन्हें राशि खर्च करना पड़ेगी. उन्होंने यह भी लिखा कि हमारे जैसे पुराने कार्यकर्ताओं को इस प्रकार के मामले सामने आने से अफसोस हो रहा है.

बीजेपी के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस ने घेरा
बीजेपी विधायक अजय विश्नोई द्वारा पार्टी के सदस्या अभियान पर सवाल खड़े किए जाने के बाद कांग्रेस को भी उन्हें घेरने का मौका मिल गया है. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि फर्जी आंकड़ों का प्रचार-प्रसार करके अपनी सदस्यता अभियान चलाने वाली भाजपा की पोल अब ख़ुद भाजपा के विधायक ही खोल रहे हैं. अपने सदस्यता अभियान में एजेंसियों की मदद लेकर फर्जी तरीके से आंकड़े बढ़ाए जा रहे हैं.

वहीं दूसरी तरफ अजय विश्नोई ने पहले पार्टी के सदस्या अभियान पर सवाल खड़े किए, लेकिन जब कांग्रेस ने उन्हें घेरा तो बीजेपी विधायक ने एक्स पर एक दूसरी पोस्ट की है. जिसमें लिखा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की दम पर बने है 1 करोड़ से ज़्यादा सदस्य. मेरा वीडियो भाजपा के उन कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए है, जिन्होंने अपने कठोर परिश्रम और विपरीत समय में अपनी स्थिरता से भाजपा को मजबूत बनाया है.

यह भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में 8 DSP के तबादले, कई जिलों में हुआ बदलाव, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget