एक्सप्लोरर

Bhopal Weather Today: भोपाल में आज होगी मूसलाधार बारिश! 5वीं तक स्कूल बंद, अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Bhopal Weather Update: मौसम विभाग ने भोपाल में अगले तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भोपाल में बारिश का आंकड़ा 55 इंच से भी ज्यादा पहुंच जाएगा.

Bhopal Weather News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) में इस बार मानसून खासा मेहरबान है. मानसून की दस्तक से पहले ही भोपाल में इस बार मौसम विभाग ने 106 प्रतिशत यानी 40 इंच बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अब तक 47 इंच बरसात हो चुकी है. वहीं आज भी भोपाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए कलेक्टर ने 5वीं तक के स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया है.

मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल में अगले तीन दिन तक तेज बारिश की संभावना जताई है, जबकि अभी बारिश का दौर जारी है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भोपाल में बारिश का आंकड़ा 55 इंच से भी ज्यादा पहुंच जाएगा. मालूम हो कि भोपाल में सामान्य बारिश 37.3 इंच है, इस हिसाब से अब तक 10 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है, यानी 47 इंच बारिश हो चुकी है. 

वहीं पिछले साल 18 प्रतिशत कम बारिश हुई थी यानी 30.9 इंच थी. जबकि इस बार की बारिश ने पिछले साल का कोटा भी पूरा कर दिया. राजधानी भोपाल में सितंबर महीने में चार से पांच इंच बारिश होने का ट्रेंड हैं, जबकि अब तक सात इंच बारिश हो चुकी है. जबकि सितंबर महीने में अभी 18 दिन शेष बचे हैं. बता दें  65 साल पहले साल 1961 में सितंबर महीने में दो इंच बारिश होने का रिकार्ड है. पिछले साल सितंबर महीने में 12.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी. 

टूट सकता है 2019 का रिकॉर्ड
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार सितंबर महीने का पिछले साल का रिकार्ड टूटेगा. राजधानी भोपाल में बीते 10 साल के बारिश का रिकॉर्ड देखे तो सबसे ज्यादा बारिश साल 2019 में 53.0 इंच हुई थी, जबकि इस बार मौसम का मिजाज देखते हुए लग रहा है कि 2019 की बारिश का रिकार्ड टूट सकता है. अब तक भोपाल में 47.3 इंच बारिश हो चुकी है. वहीं साल 2015 में 32.4 इंच, 2016 में 43.1, 2017 में 29.9, 2018 में 34.3, 2019 में 53.0, 2020 में 39.0, 2021 में 37.2, 2022 में 46.0, 2023 में 37.2 और 2024 में अब तक 47.3 इंच बारिश हो चुकी है. 

सभी डैम-तालाब लबालब
इस बार हो रही अच्छी बारिश के चलते भोपाल के सभी डैम और तालाब लबालब हो चुके हैं. भोपाल में स्थित सभी डैम के कई बार गेट खोले गए और पानी निकाला गया. भोपाल के पास स्थित कोलार डैम भी लबालब हो गया है. डैम का लेवल 462.2 मीटर हो गया है, बड़ा तालाब का लेबर 1666.80 फीट तक पहुंच गया है, भदभदा और कलियासात और केरवा डैम भी लबालब है.

ये भी पढ़ें- भोपालवासी फटाफट भर दें बकाया बिजली बिल, 100 उपभोक्ताओं के बैंक खाते सीज, आगे होगा ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget