एक्सप्लोरर

Bhopal: अपराधियों के खिलाफ भोपाल पुलिस का जीरो टॉलरेंस, तीन बड़ी घटना के आरोपियों को दबोचा

Bhopal News: भोपाल में महज एक पखवाड़े में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी वारदातें घटित हुई, जिनमें पुलिस ने आठ दिन के भीतर आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया.

Bhopal Latest News: मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है. आधुनिक संसाधनों से लेस भोपाल पुलिस से अपराधी अब बच नहीं पा रहे हैं. वारदात के महज चंद दिनों में ही पुलिस बड़े से बड़े मामलों के खुलासे कर दे रही है और आरोपियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचा दे रही है. महज एक पखवाड़े में भोपाल के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी वारदातें घटित हुई, जिनमें पुलिस ने आठ दिन के भीतर आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया.

बता दें इस पखवाड़े में सबसे पहली वारदात शराब कारोबारी के दफ्तर में हुई थी. यहां आरोपियों ने कट्टे की नोंक पर 12 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. जबकि दूसरी घटना कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले पर हुई थी और तीसरी बड़ी घटना ज्वेलरी शॉप पर हुई थी. फिलहाल तीनों ही मामलों के आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं. 

दरअसल, भोपाल के पॉश रचना टॉवर में एक शराब कंपनी के दफ्तर से 12 लाख रुपये की लूट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने महज आठ दिन के भीतर शराब कंपनी के पूर्व कर्मचारी (ड्राइवर) सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से लूट के 11 लाख रुपये के साथ-साथ वारदात में शामिल एक दो पहिया वाहन और देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए. भोपाल पुलिस ने 24 घंटे जांच करते हुए और 500 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद इस मामले का खुलासा किया. 

विधायक के बंगले पर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित बंगले पर चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदेही अंकित गुजरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. पूछताछ में उसने अपने दो साथियों दीपक मंडल और विजय डिंडोरिया के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया. 

पुलिस ने आरोपी अंकित गुजरे निवासी बालाजी नगर नीलबड़ की निशानदेही पर उसके एक अन्य साथी दीपक मंडल निवासी विश्वकर्मा नगर हबीबगंज को हिरासत में लिया. पुलिस ने आरोपियों से विधायक जयवर्धन सिंह के बंगले से चोरी किए गए 10 हजार रुपये, लैपटॉप और जेवरात जब्त किए. 

अग्रिवीर ने की थी भोपाल में लूट
इसके अलावा राजधानी भोपाल के बाग सेवनिया थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स शॉप में पिस्टल और चाकू की नोक पर लूट की वारदात हुई थी. इस मामले का भी चंद रोज में ही भोपाल पुलिस ने खुलासा कर दिया. इसमें आरोपी आकाश राय पिता पुरूषोत्तम राय, मोहित सिंह बघेल पिता सुरेन्द्र सिंह बघेल, विकास राय पिता पुरूषोत्तम राय, मोनिका राय पत्नि अमित राय, अमित राय पिता प्रेमनारायण राय, गायत्री राय पिता पुरूषोत्तम राय, अभय मिश्रा पिता जय प्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें: कोलकाता रेप केस से सबक, मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में टाइट होगी सुरक्षा, लगेंगे CCTV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget