एक्सप्लोरर

Borwan Park: आज से पहले की तरह खुला बोरवन पार्क, मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले जान लें समय

Bhopal News: 15 दिन बाद लोगों के लिये पूर्व की तरह बोरवन पार्क (Borwan Park) को खोल दिया गया है. बता दें कि सियारों का झुंड नजर आने के बाद पार्क को बंद करने का फैसला हुआ था.

Bhopal News: वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर आज (27 सितंबर) से पूर्व की तरह बोरवन पार्क (Borwan Park) को खोलने का फैसला हुआ है. सुबह 6 बजे पार्क के ताले खोले गए. शाम 4 बजे भी पार्क खुला रहा. पार्क के ताले खुलने से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

बता दें कि दो सप्ताह पहले 8-10 की संख्या में सियारों का झुंड नजर आया था. सियारों को देखकर मॉर्निंग वॉक करने वालों ने सियारों के झुंड का वीडियो बनाकर स्थानीय पार्षद को सूचित किया.

सूचना पर पर्यावरण वानिकी, वन विभाग और पुलिस हरकत में आयी. सियारों को कैद करने के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर पिंजरे लगाए गए. पिंजरों में रोजाना ताजा चिकन मटन भी रखा जाता था. विडंबना रही कि 13 दिन बीत जाने के बाद भी पिंजरों में सियार नहीं फंस सके. सियारों के बदले कुत्ते कैद हो गये. बोरवान पार्क में रोजाना मॉर्निंग वॉक के लिए लोगों की बड़ी संख्या पहुंचती है.

आज से पहले की तरह खुलेगा बोरवन पार्क

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पार्क को बंद करने का फैसला लिया गया. करीब 15 दिन तक पार्क के गेट नहीं खोले गये. फिलहाल एक दिन पहले सुबह 7 से 8 बजे तक पार्क को आमजनों के लिए खोला गया. दूसरे दिन आज शुक्रवार को पार्क पूर्व की तरह ही खोल दिया गया. गेट खुलने पर पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए लोग पहुंचे. सुबह 10 बजे पार्क के गेट बंद किए गए. इसी तरह शाम को 4 से 6 बजे तक पार्क के गेट खोलने का फैसला हुआ.

पार्क के गेट 6 बजे बंद किये जायेंगे. गौरतलब है कि सियारों की वजह से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था. बोरवन पार्क के आसपास एक कॉलेज और आधा दर्जन से अधिक स्कूल हैं. लोगों ने रात 8 बजे के बाद घरों से निकलना छोड़ दिया था.15 दिन बाद पार्क के खुलने से लोग काफी खुश हैं. वरिष्ठ नागरिक अब मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर सकेंगे. 

ये भी पढ़ें-

सागर के बाद कहां होगा रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव? सीएम मोहन यादव ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget