एक्सप्लोरर

Bhind: भिंड में 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा पटवारी, तीन किश्तों में मांगे थे पैसे

ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने भिंड में पटवारी मेवाराम शर्मा को प्लॉट नामांतरण करने के लिए पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

Madhya Pradesh News: ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने भिंड (Bhind) के भजपुरा इलाके में पटवारी मेवाराम शर्मा को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार पटवारी द्वारा अजय जयंत नाम के युवक से प्लॉट नामांतरण के मामले में दबाव बनाकर रुपयों की मांग की जा रही थी. इसकी शिकायत पीड़ित युवक ने लोकायुक्त से की थी. पीड़ित अजय जयंत ने बताया कि भजपुरा में उसके नाना ससुर का प्लॉट था. इसका नामांतरण होना था लेकिन भजपुरा हल्का नंबर 22 पर पदस्थ पटवारी मेवाराम शर्मा काम करने की जगह पिछले डेढ़ महीने से टालमटोली कर रहे थे. 

1 लाख 40 हजार में बात सेटल हुई
वहीं बार-बार उनसे पूछा गया तो उन्होंने दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की लेकिन पीड़ित ने जब उनसे अपनी माली हालत का हवाला दिया.ऐसे में एक लाख 40 हजार रुपये में बात सेटल हुई और आरोपी पटवारी ने पैसा तीन किस्तों में देने की बात कही. पीड़ित ने बताया कि वह पहले 20 हजार रूपये पटवारी को दे चुका था. पटवारी की मांग से परेशान होकर पीड़ित अजय जयंत ने अपने मित्र की सलाह पर ग्वालियर लोकायुक्त से संपर्क किया. शुक्रवार सुबह पचास हजार रुपये देने के दौरान आरोपी को ट्रैक कराने में मदद की. 

लेनदेन की बात रिकॉर्ड
कार्रवाई करने के लिए ग्वालियर से पहुंची लोकायुक्त टीम के इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सिंह नरवरिया ने बताया कि 17 अक्टूबर को पीड़ित अजय जयंत ने हल्का पटवारी मेवाराम शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत की थी. इसके बाद शिकायत का सत्यापन कराने के लिए लोकायुक्त पुलिस का एक कर्मचारी फरियादी अजय जयंत के साथ पहचान छिपाकर आरोपी पटवारी से मिला. जहां दोनों के बीच हुए पैसे के लेनदेन की बातचीत को टेप रिकॉर्डर की मदद से रिकॉर्ड किया गया.

50 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा
वहीं शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने उक्त पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. साथ ही शुक्रवार सुबह 9:00 बजे टीम भिंड के भारौली रोड बाईपास स्थित आरोपी के घर के बाहर दबिश देकर लोकायुक्त पुलिस ने पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो नोटो पर लगे केमिकल की वजह से पानी का रंग लाल हो गया. आरोपी को ट्रैप करने के बाद लोकायुक्त पुलिस सीधा पटवारी को लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंची जहां कार्रवाई जारी है.

इसे भी पढ़ें:

MP: BJP जिलाध्यक्षों के FB पर एक लाख और ट्विटर पर 10 हजार फॉलोअर्स जरूरी, नहीं तो होगी पद से छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget