एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: भाई की वजह से सुर्खियों में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- 'दूसरों का भविष्य जानने वाले बाबा...'

Pramod Krishnam Tweet: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट किया, 'सबका भविष्य बताने वाले 'बाबा' जी ख़ुद अपने भाई का 'भविष्य' नहीं जान पाए. किसी भूत-प्रेत ने भी 'पहले' नहीं बताया कि FIR दर्ज़ होने वाली है.'

Pramod Krishnam on Dhirendra Shastri: बागेश्वरधाम सरकार (Bageshwar Dham Sarkar) के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri)
पर कांग्रेस नेता और धर्म गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने अब तक का सबसे बड़ा जुबानी हमला किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि दूसरों का भविष्य जानने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने भाई का भविष्य नहीं जान पाए. गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) का करीबी बताया जाता है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर एफआईआर होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सबका भविष्य बताने वाले 'बाबा' जी ख़ुद अपने भाई का 'भविष्य' नहीं जान पाए. किसी भूत-प्रेत ने भी 'पहले' नहीं बताया कि FIR दर्ज़ होने वाली है.'

वायरल हुआ धीरेंद्र शास्त्री के भाई की दबंगई का वीडियो
यहां बता दें कि कुछ दिन पहले छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. वीडियो में उनके भाई शालिग्राम गर्ग पिस्टल की नोंक पर दबंगई करते हुए नजर आ रहे हैं. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई की दबंगई का वीडियो किसी शादी समारोह का था. शालिग्राम गर्ग मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ताने धमकी दे रहे हैं. आरोप है कि शादी समारोह में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने जमकर बवाल किया था. उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लोगों से मारपीट भी की. वीडियो में लोग बीच बचाव करने की कोशिश करते दिखे.

चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस को दे दी चुनौती
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद छतरपुर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और उनके खिलाफ केस दर्ज किया. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 227 एवं SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं, भीम आर्मी की संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को चेतावनी दे दी है.

चंद्रशेखर ने ट्वीट कर लिखा, 'बागेश्वर मामले में पुलिस फौरन अपराधी को गिरफ्तार करे. संविधान और कानून को किसी पाखंडी के दरवाजे पर ठिठकना नहीं चाहिए. एफआईआर में गुंडे की भाषा दिख रही है.' उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'आरोपी की अगर 48 घंटे में गिरफ्तारी न हुई तो हम अगले कदम का एलान करेंगे. समाज के सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नहीं होगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget