एक्सप्लोरर

MP की इस योजना का बढ़ रहा क्रेज, लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा आवेदन, जानिए कैसे हुआ चयन

MP Teerth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का जबरदस्त उत्साह है. विदिशा से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर भेजने के लिए 279 की बजाय 1042 आवेदन आ गये.

CM Teerth Darshan Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी‌ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने की होड़ मची हुई है. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धार्मिक स्थलों का वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त यात्रा कराने का प्रावधान है. काशी, वाराणसी और अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने तीन गुना से अधिक आवेदन कर दिए.

आवेदनों की बड़ी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के जरिये श्रद्धालुओं का चयन किया. सभी जिलों में श्रद्धालुओं के बीच मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का जबरदस्त उत्साह है.

विदिशा जिले में लक्ष्य से तीन गुना अधिक श्रद्धालुओं ने आवेदन किए. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि 279 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ दिया जाना था. 1042 लोगों की ओर से आवेदन प्राप्त हुए. शासन के आदेशानुसार 279 हितग्राहियों का रेंडमाइजेशन प्रणाली के जरिए चयन किया गया. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है.

लक्ष्य से तीन गुना ज्यादा आए आवेदन

कलेक्टर के मुताबिक आने वाले समय में सरकार की ओर से निर्देश मिलने पर आवेदकों को बुलाकर योजना का लाभ दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आने वाले आवेदनों से स्पष्ट है कि काशी, वाराणसी और अयोध्या की यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का आकर्षण बढ़ा है. श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन विशेष रूप से करना चाहते हैं. 

क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना?

बता दें कि मध्य सरकार ने साल 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ किया था. अब तक मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालु योजना का लाभ उठा चुके हैं. बुजुर्ग श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है. गाइडलाइन के मुताबिक पात्र व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक होना चाहिए. हितग्राही को करदाता नहीं होना चाहिए. मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक बार ही उठाया जा सकता है. सबसे खास बात है कि आवेदक को टीबी सहित संक्रमित बीमारी नहीं होना चाहिए.

.ये भी पढ़ें-

पितृपक्ष पर जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें कितने होंगे फेरे? इन यात्रियों को मिलेगा फायदा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
दतिया उपचुनाव: पुलिस का बड़ा एक्शन, चेकिंग में 2 वाहनों से 36 लाख रुपये कैश जब्त
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget