एक्सप्लोरर

Amarwara Bypolls: CM मोहन यादव आज से संभालेंगे अमरवाड़ा उपचुनाव की कमान, 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Amarwara Bye election: सीएम डॉ. मोहन यादव आज अमरवाड़ा से बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं कमलनाथ 2 जुलाई को छिंदवाड़ा जाएंगे.

MP Bye-Election 2024: छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर हो रहे उपचुनाव का संग्राम अब धीरे-धीरे जोर पकड़ता जा रहा है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार तीन दिन अमरवाड़ा में रुकने के बाद भोपाल लौट आए हैं तो वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव आज से अमरवाड़ा चुनाव की कमान संभालेंगे, इधर पूर्व सीएम कमलनाथ 2 जुलाई को छिंदवाड़ा जाएंगे.

मुख्यमंत्री आज 2 जनसभाओं को करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को अमरवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह के समर्थन में 2 जनसभा करेंगे. सीएम डॉ. यादव सिंगोड़ी और हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2.15 बजे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे. जबकि दोपहर 3.20 बजे हर्रई में जनसभा को संबोधित करेंगे. जबकि शाम 4.30 बजे समाज के प्रबुद्धजनों से भेंट करेंगे, इसके बाद भोपाल लौटेंगे.

2 जून को जाएंगे कमलनाथ
इधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने गढ़ छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव की कमान 2 जुलाई से संभालेंगे. कमलनाथ एक जुलाई को मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे, जबकि दो जुलाई को छिंदवाड़ा जाएंगे.

पूर्व सीएम कमलनाथ दो से चार जुलाई तक आंचलकुंड, हर्रई, बटकाखापा, अमरवाड़ा और छिंदी में चुनावी सभाओं में शामिल होंगे. इसके बाद 5 जुलाई को फिर वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे.

भोपाल लौटे पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बीते तीन दिनों से अमरवाड़ा में थे. वे अब अमरवाड़ा से भोपाल लौट आए हैं. जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा में कई सभाएं की, इसके बाद बैठकों में शामिल हुए. जीतू पटवारी अपने दौरे के दौरान एक आदिवासी परिवार के पास भी पहुंचे, जहां उन्होंने एक ही थाली में आदिवासी युवक के साथ भोजन भी किया था.

बता दें कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव में 16 उम्मीदवार मैदान में है. 17 उम्मीदवारों की तरफ से 26 नामांकन जमा किए गए थे. एक उम्मीदवार का फॉर्म रिजेक्ट हो जाने की वजह से अब 16 उम्मीदवार मैदान में हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्वी मध्य प्रदेश में जून में सूखे जैसी रही स्थिति, 44 फीसदी कम बारिश, पश्चिम के कुछ ऐसे रहे हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget