एक्सप्लोरर

MP Bypoll 2024: अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए आज से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, बीजेपी की तैयारी तेज

MP Assembly By Election: छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में एक बार फिर चुनावी घमासान होने वाला है. उपचुनाव के लिए बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को मैदान में उतारा है.

MP Assembly By Election 2024: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए आज (शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव के लिए भी बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस को मात दे दिया है. अमरवाड़ा के चुनावी रण में बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को उतारा है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी की थी.

विधायक कमलेश प्रताप शाह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे. कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे से खाली हुई अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को मतदान होगा. वोटिंग के तीन दिन बाद 13 जुलाई को नतीजे आएंगे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 21 जून है. 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे. 10 जुलाई को मतदान होगा. 13 जुलाई को मतगणना होगी. कांग्रेस ने भी अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया

कांग्रेस ने अमरवाड़ा सीट पर प्रत्याशी चयन के लिए पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे और सुनील जायसवाल को प्रभारी बनाया है. लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल के कारण छिंदवाड़ा सुर्खियों में रहा था. कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर बीजेपी कमल खिलाने में सफल रही थी.

छिंदवाड़ा सीट जीत कर बीजेपी के विवेक बंटी साहू लोकसभा में पहुंचे हैं. उन्होंने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को लोकसभा चुनाव में शिकस्त दी थी. बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को मैदान में उतार कर इस्तीफा के इनाम दिया है. 

शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुधनी में कांग्रेस ने तैयार किया प्लान, जयवर्धन सिंह को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget