एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में रेलवे की बड़ी सौगात, रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

MP News: मध्य प्रदेश में रेल नेटवर्क क्षेत्र में रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग को केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है. महाराष्ट्र में भी 3 नई ट्रेनों की सौगात मिली है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के रेल नेटवर्क को सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को स्वीकृति प्रदान की है. इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में रेलवे सुविधाओं के विकास को पूरी संकल्पित भावना से आगे बढ़ा रही है.

डॉ. यादव ने कहा, “देश इस समय स्वर्णिम काल से गुजर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट मानना है कि रेलवे, देश की सबसे विश्वसनीय और किफायती परिवहन प्रणाली है. केंद्र सरकार रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाते हुए नए ट्रैक बिछाने का कार्य निरंतर कर रही है.

रतलाम-नागदा परियोजना: पर्यावरण और अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रतलाम से नागदा के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाई जाएगी. इससे प्रतिवर्ष 7.5 करोड़ लीटर डीजल की बचत होगी. इस परियोजना से 38 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में भी कटौती होगी, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. “यदि इसे पर्यावरणीय संतुलन के पैमाने पर देखा जाए तो यह परियोजना 1.5 करोड़ पेड़ लगाने के बराबर है,” रेल मंत्री ने कहा. इससे मालवा अंचल में न केवल रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

तीन नई रेलगाड़ियों की सौगात : 

रेल मंत्री ने यह भी घोषणा की कि मध्य प्रदेश को जल्द ही तीन नई ट्रेनों की सौगात मिलेगी:

1. रीवा-सतना-जबलपुर-पुणे

2. जबलपुर-रायपुर (वाया नैनपुर-गोंदिया)

3. ग्वालियर-भोपाल-पुणे-बंगलुरु

इसके अलावा दो महीने पूर्व नई दिल्ली से डॉ. अंबेडकर नगर (महू) के लिए एक नई ट्रेन सेवा प्रारंभ की गई थी, जिससे यात्रा की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है.

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में रेलवे का योगदान

केंद्रीय मंत्रिमंडलीय आर्थिक मामलों की समिति ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के लिए दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को स्वीकृति दी है.

मध्यप्रदेश: रतलाम-नागदा (तीसरी और चौथी लाइन)

महाराष्ट्र: वर्धा-बल्हारशाह (चौथी लाइन)

कुल इतनी आएगी लागत

इन परियोजनाओं पर कुल 3,399 करोड़ रुपए की लागत आएगी और इससे लगभग 784 गांवों में बसे 19.74 लाख नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा. साथ ही रेलवे नेटवर्क में 176 किलोमीटर का विस्तार होगा, जिससे यात्रियों और व्यापार दोनों को गति मिलेगी. इस अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री चैतन्य काश्यप, वरिष्ठ सांसद  विष्णु दत्त शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम में पन्ना से वर्चुअली जुड़े.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
'चिंता मत करिए, सरकार हर...', जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget