एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार को तुरंत इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहिए', इस बड़े नेता ने दिया ऑफऱ

Lok Sabha Result 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए. उनके इस कदम को इतिहास आंकेगा.

Yashwant Sinha on Nitish Kumar: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को जल्द से जल्द इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए उन्हें ऐसा करना चाहिए, उनके इस कदम को इतिहास आंकेगा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के भविष्य को खत्म किया जा रहा है. उन्होंने ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, ''भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को तुरंत एनडीए से इंडिया गठबंधन में चले जाना चाहिए. इतिहास उनके कार्यों का मूल्यांकन करेगा.'' 

यशवंत सिन्हा का पीएम मोदी पर हमला

यशवंत सिन्हा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, ''पीएम मोदी बेशर्मी से भारत के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं. राजनेताओं और व्यापारिक लोगों पर दबाव डालने के लिए ईडी, सीबीआई और आयकर एजेंसियों का उपयोग हो रहा है. चुनाव और सांसद या विधायकों को खरीदने के लिए अवैध चुनावी बांड और पूंजीपति पूंजीपतियों के माध्यम से धन शक्ति का उपयोग किया जा रहा है''.

उन्होंने केंद्र पर मीडिया, नौकरशाही और चुनाव आयोग को भी नियंत्रित करने का आरोप लगाया और कहा, ''लोगों ने अब उन्हें उनकी असली जगह दिखा दी है. जैसा कि इतिहास में अन्य तानाशाहों के साथ हुआ.''

एनडीए को इस बार हुआ नुकसान

बता दें कि देश भर में इस बार एनडीए 300 के आंकड़े से नीचे है. वहीं बीजेपी को अपने बल पर बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. चुनाव नतीजों में सिर्फ बीजेपी के आंकड़े की बात करें तो ये 240 के आसपास दिख रहा है. नीतीश कुमार की पार्टी को बिहार में 12 सीटों पर जीत मिली है, जिसके बाद वो एक तरह से किंग मेकर की भूमिका में आ गए हैं. हालांकि उन्होंने एनडीए के सहयोगी के तौर पर ही चुनाव लड़ा.

इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू से बातचीत कर रही है. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक के गठन में अहम रोल अदा किया था और देश भर के विपक्षी नेताओं की पहली बैठक की मेजबानी भी की थी लेकिन बाद में वो एक बार फिर से एनडीए का हिस्सा बन गए. 

ये भी पढ़ें:

Gandey Bypoll Result 2024: गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कल्पना सोरेन की जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget