एक्सप्लोरर

Jharkhand News: विवाहिता से था अवैध संबंध, शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने कर दी हत्या, 5 गिरफ्तार

Jharkhan News: विवाहिता प्रेमिका शादी के लिए दबाव बना रही थी. प्रेमी ने उसे झारखंड ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया. पुलिस ने प्रेमी सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Dumka News: प्रेमजाल में फांस बनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में छुपाने वाले बिहार के रहने वाले सुबोध को आखिरकर  पुलिस ने धर दबोचा है. इस हत्या के वरदात में शामिल इसके सहयोगियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सड़ी-गली अवस्था में मिला था महिला का शव 

 पुलिस को गत 4 अप्रैल की शाम सूचना मिली कि दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव स्थित तेलहदमगी पहाड़ के पास अज्ञात शव पड़ा है. इस सूचना पर पुलिस ने सनहा दर्ज कर सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई के लिए तेलहदगी पहाड़ पर पहुंची तो एक सड़ी-गली अवस्था में एक शव मिला.

पुलिस ने जांच में पाया कि शव के हाथ में चूड़ी, कंगन व गला में मंगलसूत्र है, जिससे शव महिला का होना तय हुआ. लेकिन शव की पहचान पुलिस नहीं कर पाई.  पुलिस घटनास्थल से ही उस अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

पटना जिले के मनेर थाने से गिरफ्तार किया गया प्रेमी 

पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार साहा के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अज्ञात महिला की हत्या कर शव छुपाने के नियत से फेंक देने का केस सरैयाहाट थाने में दर्ज किया गया. सरैयाहाट थानेदार विनय कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का पर्दाफाश 72 घंटे के अंदर करते हुए तकनीकी सेल व गुप्तचरों की मदद से कांड के संदिग्ध अभियुक्त सुबोध कुमार को पूछताछ के लिए पटना जिला के मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियरा से मनेर थाना की पुलिस के सहयोग से हिरासत में लिया गया.

दो साल से था अवैध संबंध, शादी के लिए बना रही थी दबाव 

सुबोध को पूछताछ के लिए सरैयाहाट थाना लाया गया. उसने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह शव ग्राम शेरपुरा ब्रहाचारी थाना मनेर जिला पटना (बिहार) की जीरा देवी उर्फ गुड़िया देवी पति विनोद महतो का है, जिससे इसका करीब 2 वर्षों से अवैध संबंध था. उक्त महिला व उसकी बच्ची प्रिया कुमारी के साथ ये झारखण्ड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बभनी गांव के अपने पूर्व परिचित मिथुन दास के यहां 12 मार्च को आए थे. महिला ने सुबोध पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया. शादी नहीं करने पर मुकदमें में फंसाने की धमकी देने लगी.

सोयी अवस्था में ही गला दबाकर कर दी हत्या 

ऐसे में प्रेमी सुबोध कुमार ने गत 23 मार्च की सुबह में जीरा देवी की सोते हुए ही कपड़ा से गला दबाकर हत्या कर दी और मिथुन दास, व उसके परिवार के चाचा बासुदेव दास, दादा फागु दास एवं चचेरा दादा देवनरायण दास के सहयोग से उस महिला के शव को कपड़ा में लपेटकर और उसे साइकिल पर लाद कर गांव के बाहर स्थित तेलहदमगी पहाड़ पर झाड़ियों से ढंककर छुपा दिया.

उस महिला के शव का पहचान के बाद उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है. पुलिस ने प्रेमी सुबोध कुमार ( 39) के अलावा बभनी के बभनी गांव के मिथुन दास ( 23 ) बासुदेव दास (31)फागु दास ( 67 )और देवनरायण दास(58) को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त साइकिल, सुबोध कुमार का मोबाइल फोन शव के पास से बरामद चूड़ी, कंगन व मंगलसूत्र बरामद किया है. 

ये भी पढ़ें :- Jharkhand: गिरिडीह में शराब पीने पर डांटा तो बेटे ने कर दी मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
'ऐसी सजा दिलवाएंगे...', JPSC में धांधली को लेकर भड़के निशिकांत दुबे
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'
AISA चीफ पर स्याही फेंकने वाले ने कहा, 'नेहा बोरा पसंद नहीं, वो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget