एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: IAS छवि रंजन की गिरफ्तारी से कितना पड़ेगा हेमंत सरकार पर असर? बाबूलाल मरांडी ने खोला 'राज'

Land Scam Case: झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है. इसके बाद से ही राज्य के पूर्व भाजपा सीएम बाबूलाल मरांडी लगातार हमलावर हैं.

Ranchi News:  झारखंड की राजधानी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन (Chhavi Ranjan) को जिले के क्षेत्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में ईडी के सभी सवालों का छवि रंजन सही से जवाब नहीं दे पाए हैं. वहीं इस गिरफ्तारी से राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है. इस गिरफ्तारी के बाद के बाद राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर दिख रही है.

छवि रंजन का शुरुआत से था विरोध

झारखंड के पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाया है कि अवैध खनन केस और मनी लॉन्डिंग मामले में जेल में बंद प्रेम प्रकाश की सिफारिश पर ही छवि रंजन को राजधानी रांची के उपायुक्त पद पर बैठा दिया गया था. पूर्व सीएम ने आगे कहा कि पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की छवि शुरू से ही दागदार रही है. उनको उपायुक्त बना कर हेमंत सोरेन सरकार ने पूरे देश में झारखंड के नाम को धूमिल कर दिया है. भाजपा नेता ने आगे कहा कि वे शुरुआत से ही छवि रंजन को उपायुक्त बनाए जाने पर विरोध करते आए हैं. पूरे झारखंड में जमीन का घोटाला किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरिडीह के पचंबा बस स्टैंड के पास भी 18 एकड़ जमीन की गलत तरीके से रजिस्ट्री कर दी गई. इस जमीन घोटाले में कई बड़े नाम जुड़े हुए हैं.

'झारखंड को लूटने में लगे हैं अधिकारी'

बता दें कि भाजपा नेता एवं पूर्व सीएम बाबूलाल ने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि यह झारखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां के अंचल कार्यालय के कर्मचारियों से ले कर उपायुक्त तक को अवैध वसूली में लगाया गया है. राज्य में विकास का काम नहीं हो रहा बल्कि इसके विपरीत काली कमाई की जा रही है. जिन अधिकारियों को विकास का काम करना है वे झारखंड को लूटने में लगे है. राज्य में अपराधियों और उग्रवादियों की सरकार चल रही है. अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं. राज्य की बहू बेटी सुरक्षित नहीं है. आज के समय में झारखंड की जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है. ना सरकार यहां के युवाओं को रोजगार दे पा रही है और न नियोजन नीति पर काम कर पा रही है. हर तरफ लूट का काम चरम पर है. ऐसे में विकास की सभी बातें झूठी साबित हो रही है झारखंड के कई बड़े अधिकारी अभी भी फर्जीवाड़े से जुड़े हैं. जिसकी जानकारी समय पर दी जाएगी. 

ये भी पढ़ें:- रांची में मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को झटका, MP-MLA कोर्ट ने खारिज की व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
तेलंगाना निकाय चुनाव: 'पंजे' ने दिखाया दम, BRS की कार हुई पंचर, जानें कहां-किसने लहराया परचम?
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
मालेगांव की डिप्टी मेयर के दफ्तर में टीपू सुल्तान की तस्वीर, भड़की शिंदे की शिवसेना
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
क्या दुनिया के सारे देश एक होकर भी नहीं कर सकते अमेरिका का मुकाबला, कितना ताकतवर है US?
Embed widget