एक्सप्लोरर

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम में चला नक्सल विरोधी अभियान, माओवादियों के बंकर और ठिकाने ध्वस्त, IED निष्क्रिय

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि रविवार को नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान बम निरोधक दस्ते ने पांच किलो के आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (West Singhbhum) जिले में रविवार को नक्सल (Naxal) विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादियों) के तीन बंकर और एक ठिकाने को ध्वस्त करने के साथ ही एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) को निष्क्रिय कर दिया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार से टोंटो और गोइलकेरा के नक्सल प्रभावित इलाकों में अभियान शुरू किया.

पांच किलो के आईईडी को किया गया निष्क्रिय

पुलिस अधीक्षक के बयान के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बम निरोधक दस्ते ने पांच किलो के आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया. इसके अलावा सुरक्षाकर्मियों ने तिलाइबेरा और राजाबासा के जंगलों में नक्सलियों के तीन बंकर और एक ठिकाने को भी ध्वस्त कर दिया.

15 नवंबर को हुआ था विस्फोट

गौरतलब है कि बीते 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले में आईईडी विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था. पुलिस ने को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र में बोईपैसासंग गांव के निकट मंगलवार को हुई. उसने बताया कि घायल की शिनाख्त मधु तैसुम के तौर पर हुई और वह वन में लकड़ियां लेने गया था, तभी वह माओवादियों की ओर से लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आ गया.

माओवादियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाया था. पुलिस ने बताया कि उसे पहले हाथीबुरु में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर में ले जाया गया और फिर वहां से उसे चक्रधरपुर उप प्रखंड अस्पताल भेजा गया था.

ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी सुरंग हादसे के बाद झारखंड के इस गांव में लोग काफी परेशान, बोले- 'यह जीवन का...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget