एक्सप्लोरर

Today Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, IMD ने कई जिलों में बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग की ओर से 8 सितंबर तक राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है, लेकिन छह सितंबर से तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश धनबाद के मैथन में 80.0 मिमी बारिश हुई, जबकि अन्य जिलों में भी सामान्य से अच्छी बारिश हुई. इससे खेतों में सूख रही फसलों को राहत मिलेगी.

8 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साईक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है. यह खाड़ी के उत्तर और पश्चिमी क्षेत्र पर मध्य खाड़ी तक कायम है. इससे अगले 24 घंटों के दौरान निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रह सकती है. मौसम विभाग की ओर से राज्य में 8 सितंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. 

इसके बाद अगले तीन दिन इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 5 सितंबर को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. जबकि 6 से 8 सितंबर तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 9 और 10 सितंबर को भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

रांची में सामान्य से कम बारिश
राज्य में पिछले 10 दिनों से कमजोर चल रहे मानसून में कुछ सुधार आया है. राज्य में बारिश में कमी 37 फीसदी है. एक जून से अब तक राज्य में 524.2 मिमी बारिश हुई है. यह सामान्य वर्षापात 831.8 मिमी से 37 फीसदी कम है. रांची में एक जून से चार सितंबर तक 848.2 मिमी बारिश होती है, जबकि इस अवधि में अब तक केवल 505.2 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 40 फीसदी कम है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
गिरिडीह के नीरज हाजरा का शव जमुई के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने की सड़क जाम
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget