एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: दिल्ली के बाद अब झारखंड में उफान पर नदियां, बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather Forrecast: पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है. यहां मझगांव में पिछले 24 घंटों में 148.4 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरिखा नदी उफान पर है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में रांची (Ranchi) समेत अधिकांश हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश हुई. इसके कारण नदियां उफान पर है और निचले इलाकों में पानी घुसने लगा है. नदियों में उफान को देख प्रशासन भी अलर्ट हो गया है. हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से बारिश की रफ्तार घटेगी पर मानसून सक्रिय रहेग. इधर बारिश के साथ राज्य में खेती का काम तेज हो गया है. राज्य में पिछले 24 घंटों में 27.5 मिमी बारिश हुई जो सामान्य 9.3 मिमी से करीब तीन गुना अधिक है. राज्य में एक जून से अब तक बारिश में कमी का प्रतिशत 39 रह गया है.

बता दें कि, पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश हो रही है. यहां मझगांव में पिछले 24 घंटों में 148.4 मिमी बारिश हो चुकी है. वहीं जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरिखा नदी उफान पर है. खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अगले दो दिनों में गंगा लाल निशान पार कर जाएगी. इसके साथ ही रांची में पूरे दिन झमाझम बारिश होने से शहर की रफ्तार रुक गई. यह रफ्तार सड़कों पर पानी जमा व ब्रिज-नाली निर्माण के कारण थम गई. लगातार और भारी बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति हो गई है. 

रांची में जलजमाव से ट्रैफिक जाम

बता दें कि, सबसे खराब स्थिति कांटाटोली चौक से लेकर बहुबाजार इलाके में रही. बहुबाजार से आगे पेट्रोल पंप के पास नाले का पानी सड़क पर बहता रहा. इससे मुख्य मार्ग काफी देर तक बाधित रहा. बारिश और जलजमाव के कारण सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं. वहीं फ्लाईओवर निर्माण के कारण पूरी सड़क जर्जर हो गई है. इसके कारण यहां इस समय वाहनों की लंबी कतार लगी. इसके अलावा कच्ची सड़क होने के कारण व किनारे नालियां टूटी होने के कारण कई वाहन भी फंस गए थे. कई जगह रोड भी धंस गए हैं. ओवरब्रिज से राजेंद्र चौक जाने के क्रम में तीन बजे के बाद से ही जाम की स्थिति बनी रही. शाम पांच बजे पूरा ब्रिज राजेंद्र चौक जाने के क्रम में जाम रहा.

वहीं बुधवार को रांची की डैमों के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली. खासकर रुक्का डैम में करीब आधा फीट पानी की बढ़ोतरी हुई. मंगलवार को रुक्का डैम में 17.8 फीट पानी था, लेकिन बुधवार को 18.4 फीट डैम का जलस्तर पहुंच गया. इसके अलावा गोंदा डैम में 15 फीट पानी रहा, जबकि पिछले साल इस डैम में इस माह 17 फीट पानी था. 

Jharkhand Monsoon Session: झारखंड मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में जोरदार हंगामा, नियोजन नीति पर गरमाई सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget