एक्सप्लोरर

Jharkhand: खूंटी में ब्रिज पुनर्निर्माण में दो महीने की देरी का केक काट कर मनाया जश्न! जानें- पूरा मामला

Khunti Bridge News: झारखंड के खूंटी में बनई नदी पर टूटा पुल दो महीने बाद भी नहीं बन पाया. मरम्मत में देरी से परेशान ग्रामीणों ने प्रतीकात्मक विरोध जताते हुए केक काटकर नाराजगी दिखाई.

झारखंड में ग्रामीणों के द्वारा सरकार से नाराजगी जताने का अनोखा तरीका देखने को मिला. दरअसल खूंटी जिले में बनई नदी पर टूटा पुल दो महीने से जस का तस पड़ा है. मरम्मत में देरी से नाराज पेलोल गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए केक काटकर दो माह पूरे होने का जश्न मनाया.

यह पुल खूंटी-तोरपा-कोलेबिरा मार्ग पर है और इसके टूटने से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को रोजाना कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

दो महीने से ठप है पुल, बनी हैं मुश्किलें

पुल 19 जून को भारी बारिश में ढह गया था. तब से अब तक न तो मरम्मत कार्य शुरू हुआ है और न ही अस्थायी डायवर्जन बनाया गया. पीटीआई के अनुसार, गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बा सिंह हासा ने कहा कि बच्चों और ग्रामीणों की आवाजाही लगातार प्रभावित हो रही है.

ग्राम प्रधान शंकर तिर्की ने बताया कि लोगों ने शांतिपूर्ण और प्रतीकात्मक तरीके से नाराजगी जताने का रास्ता चुना, ताकि प्रशासन की कार्रवाई से बचा जा सके.

वायरल वीडियो और अधूरा वादा

जून में यह मुद्दा तब चर्चा में आया जब बच्चों का स्कूल जाने के लिए 25 फीट ऊंची बांस की सीढ़ी चढ़ते हुए वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया था. लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. 

उनका कहना है कि पुल टूटने से खूंटी और सिमडेगा जिले का संपर्क भी बाधित हो गया है. कई नेता, जिनमें स्थानीय विधायक राम सूर्या मुंडा भी शामिल हैं, दौरा कर चुके हैं और पुनर्निर्माण का शिलान्यास भी हो चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हुआ.

प्रशासन की सफाई और ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की लापरवाही से बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है. वहीं, खूंटी उपविकास आयुक्त आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मानसून के दौरान तकनीकी कारणों से निर्माण कार्य संभव नहीं है. 

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट विभाग को भेज दी गई थी और बरसात खत्म होने के बाद काम शुरू होगा. दुबे ने ग्रामीणों की समस्याओं के प्रति सहानुभूति जताते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget