एक्सप्लोरर

Vice President Election Result: निशिकांत दुबे बोले, 'विपक्षी 15 वोट हमारे प्रत्याशी को मिले, राहुल गांधी की...'

Vice President Election Result 2025: एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्ण को 452 वोट मिले. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.

देश के 17वें उप राष्ट्रपति का चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्ण ने जीत लिया है. मंगलवार (9 सितंबर) को घोषित हुए नतीजों के बाद बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नक्सलवादी सोच की हार, लेकिन विपक्ष तो टुकड़े टुकड़ों में बंट गया. विपक्षी 15 वोट हमारे NDA के प्रत्याशी को मिले और विपक्ष के 15 लोगों ने अपना वोट बर्बाद किया. एकता राहुल गांधी जी की ख़त्म हुई?

उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे  

इस चुनाव में कुल 767 वोट पड़े. 752 वैध पाए गए. 15 वोट रद्द हो गए. एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले. विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 300 मिले. जीत का मार्जिन 152 वोट रहा. लोकसभा और राज्यसभा की सीटें मिलाकर 788 सांसद हैं. इसमें से सात सीट खाली थीं. ऐसे में 781 वोटर्स बचे. बीजेडी, बीआरएस और शिरोमणि अकाली दल ने चुनाव से दूर रहने का फैसला किया था.


Vice President Election Result: निशिकांत दुबे बोले, 'विपक्षी 15 वोट हमारे प्रत्याशी को मिले, राहुल गांधी की...

अपने एक और पोस्ट में उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मिले तो 300 ही, 15 लोग कौन से भागकर हमको यानि NDA प्रत्याशी को वोट दे दिए? भाई आपके तो जनता के साथ नेता भी भाग गए." इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे राहुल गांधी जी उपराष्ट्रपति का चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से ही हुआ.

  • वोटिंग मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे खत्म हुई. 
  • पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत 760 से अधिक सांसदों ने मतदान किया.
  • लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं. 
  • इसमें व्हिप जारी नहीं होता है.
  • जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये चुनाव हुआ.
  • जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.
  • देश के उपराष्ट्रपति संसद के उच्चसदन यानी राज्यभा के सभापति भी होते हैं.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget