एक्सप्लोरर

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी टनल में फंसे हैं झारखंड के 15 मजदूर, सभी सुरक्षित, कब तक निकाले जाएंगे बाहर?

Uttarkashi Tunnel Accident: उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी के सिलक्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों की सूची जारी की है. इनमें से 15 झारखंड के हैं.

Jharkhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) में निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढहने से फंसे झारखंड के सभी 15 श्रमिक सुरक्षित हैं और बुधवार तक उन्हें बचा लिये जाने की संभावना है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक बयान में कहा गया कि बचाव अभियान में मदद के लिए झारखंड सरकार की तीन सदस्यीय टीम पहले ही उत्तरकाशी पहुंच चुकी है और टीम ने उत्तराखंड के अधिकारियों से श्रमिकों की स्थिति के बारे में जानकारी ली.

उत्तराखंड सरकार ने उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा और डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों की सूची प्रदान की है. बयान में कहा गया है कि 40 श्रमिकों में से 15 झारखंड से हैं, जिसमें गिरिडीह के दो, खूंटी के तीन, रांची के तीन और पश्चिमी सिंहभूम के एक सहित नौ श्रमिकों ने सुरंग के अंदर से अपने परिवार के सदस्यों से बात की. टीम का नेतृत्व कर रहे जेएपी-आईटी (झारखंड एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य के सभी श्रमिक सुरक्षित हैं और उन्हें एयरलिफ्ट कर विमान से झारखंड वापस लाया जाएगा.

पाइप के जरिए दिया जा रहा खाना

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘श्रमिकों को पाइप के माध्यम से भोजन और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है.’’ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सुरंग में फंसे झारखंड के सभी मजदूर सुरक्षित हैं. झारखंड से तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और मजदूरों से बात की.’’ अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मियों ने मंगलवार को चार धाम मार्ग पर ढही निर्माणाधीन सुरंग के मलबे के माध्यम से चौड़े स्टील पाइप डालने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि दो दिनों से अंदर फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकाला जा सके.

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने क्या कहा?

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि पाइप डालने के लिए ‘ऑगर मशीन (मिट्टी खोदने वाली मशीन)’ की मदद से खुदाई शुरू हो गई है. सुरंग का दौरा करने और साइट पर अधिकारियों से अभियान के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो फंसे हुए मजदूरों को बुधवार तक निकाल लिया जाएगा.’’

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: सीएम सोरेन ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, 226 परियोजनाएं का करेंगे शुभारंभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget