एक्सप्लोरर

UPSC Results: झारखंड के सौरव सिन्हा ने यूपीएससी में हासिल की 49वीं रैंक, चौथे प्रयास में कैसे मिली सफलता?

UPSC Results 2024: दुमका के सौरव सिन्हा ने अपने संघर्ष और समर्पण से यूपीएससी में 49वीं रैंक हासिल कर पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. सौरव के पिता दुमका कोर्ट में कार्यरत हैं और माता एक गृहणी है.

UPSC Results 2024 News: झारखंड के दुमका को गोपाल मंदिर मोहल्ले के रहने वाले सौरव सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल अपने परिवार, शहर और राज्य का नाम रोशन कर दिया है. सौरव के पिता प्रियव्रत सिन्हा दुमका कोर्ट में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं और माता विभा सिन्हा एक गृहणी हैं. 2 भाइयों में सौरव बड़े हैं और उनके छोटे भाई ऋषभ फिजिक्स ऑनर्स के छात्र हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं.

सौरव का शैक्षणिक सफर

सौरव की शिक्षा की शुरुआत दुमका के ग्रीन माउंट स्कूल से हुई थी, जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने रांची में फिटजी से IIT की तैयारी शुरू की और वर्ष 2014 में IIT खरगपुर में नामांकन लिया. 2019 में उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग पूरी की, लेकिन उनका मन कुछ बड़ा करने की ओर उन्मुख था. उन्होंने नौकरी के बजाय शिक्षा क्षेत्र को चुना और लखनऊ के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ाना शुरू किया.

कुछ यूं तय किया UPSC का सफर

सौरव की यूपीएससी यात्रा आसान नहीं रही. पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा में असफल रहे, दूसरे और तीसरे प्रयास में वे मेन्स तक पहुंचे लेकिन इंटरव्यू में चयन नहीं हो सका. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में सफलता की कहानी लिख डाली. इस बार उन्होंने न केवल इंटरव्यू पास किया, बल्कि देशभर में 49वां स्थान प्राप्त कर दिखा दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास के आगे कोई भी दीवार टिक नहीं सकती.

बचपन से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित- पिता
सौरव के पिता बताते हैं कि बचपन से ही वह निर्णय लेने में स्वतंत्र था और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहता था. पैसे की तंगी के कारण कई बार शिक्षा अधूरी छूटने की नौबत आई, लेकिन उनके प्राथमिक स्कूल के मालिक करूण राय ने आर्थिक सहायता कर उनकी पढ़ाई को निरंतर बनाए रखा. उन्होंने स्कूल फीस माफ करने के साथ-साथ आगे की पढ़ाई में भी भरपूर सहयोग दिया. उसी का परिणाम है कि आज सौरव ने देशभर में झारखंड का परचम लहराया है.

दिलचस्प बात यह है कि जिस कोचिंग में सौरव ने पढ़ाई की, वहीं बाद में उन्होंने शिक्षक के रूप में पढ़ाया भी. अपने खुद के खर्च चलाने के लिए वे कोचिंग में पढ़ाते रहे और यूपीएससी की तैयारी जारी रखी. परीक्षा परिणाम आने के बाद सौरव ने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने माता-पिता को दी.

आज दुमका के लोग उनके घर जाकर उन्हें बधाई दे रहे हैं. उनके माता-पिता अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. मां ने भावुक होकर कहा, “हमारे बेटे ने सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि पूरे जिले और राज्य का मान बढ़ाया है.” सौरव की यह सफलता न केवल झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि पूरे देश के उन छात्रों के लिए एक संदेश है कि छोटे शहरों से भी बड़े अफसर निकल सकते हैं, बस सपनों को पकड़ने का हौसला होना चाहिए.

(बिकास प्रसाद सिन्हा की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
जमशेदपुर में बारिश का कहर, बढ़ा नदियों का जलस्तर, घरों में घुसा पानी
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget