एक्सप्लोरर

Naxalite Surrender: झारखंड पुलिस के सामने 2 नक्सलियों ने किया सरेंडर, जानें- कितना था इनाम

Jharkhand Naxalite: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के सामने इनामी नक्सलियों (Naxalite) ने सरेंडर किया है. इनपर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. 

Jharkhand Naxalite Surrender: इनामी नक्सलियों (Naxalite) ने बुधवार को झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के सामने सरेंडर (Surrender) कर दिया. इनमें भाकपा माओवादी संगठन के सब जोनल कमांडर विष्णुदयाल नगेशिया (Vishnudayal Nagesia) और एरिया कमांडर आकाश नगेशिया (Akash Nagesia) उर्फ समेश्वर नगेशिया शामिल हैं. दोनों ने लोहरदगा के उपायुक्त उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो, पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा (Priyanka Meena) और सीआरपीएफ कमांडेंट प्रभात कुमार ईंदवार के सामने आत्मसमर्पण किया. ये दोनों डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा नक्सली वारदातों में वांछित थे और इनपर झारखंड पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. 

मिलेंगी सुविधाएं 
झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत दोनों को सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई. शेष दी जाने वाली 2 लाख रुपये की राशि 2 बराबर किस्तों में दी जाएगी. दोनों नक्सलियों के सरेंडर के मौके पर उनके परिजन भी मौजूद थे. दोनों नक्सलियों को अन्य लाभ दिलाए जाने के लिए उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को नक्सलियों के पुनर्वास के लिए जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक जल्द बुलाए जाने का निर्देश दिया. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नक्सलियों के आत्मसमर्पण के लिए बनाई गई नीति कारगर साबित हो रही है. 'नई दिशा' नीति के तहत वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जिसके वो हकदार हैं. 

करना पड़ेगा न्यायिक प्रक्रिया का सामना 
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा ने कहा कि झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. पुलिस सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई कर रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दर्ज सभी मामलों में उन्हें न्यायिक प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा.

ओपेन जेल में रखने की योजना 
बता दें कि, विगत 3 महीनों के दौरान झारखंड पुलिस ने एक दर्जन से भी ज्यादा नक्सलियों का सरेंडर कराया है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार ने उन्हें ओपेन जेल में बंद रखने की योजना बनाई है. 

ये भी पढ़ें:

MS Dhoni Fan: 1436 KM पैदल चलकर धोनी से मिलने रांची पहुंचा 'जबरा' फैन...और फिर ये हुआ

BIT Mesra: असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अभिमन्यु देव का कमाल, एक ही मैटेरियल से होगी कोरोना की जांच और इलाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget