एक्सप्लोरर

Jharkhand: सड़क दुर्घटना में लालकृष्ण आडवाणी के सुरक्षा में तैनात NSG कंमाडो समेत दो की मौत

लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पोरेस बिरूली और उनके मामा के बेटे राजा तियू की बृहस्पतिवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की सुरक्षा में तैनात कमांडो पोरेस बिरूली और उनके मामा के बेटे राजा तियू की गुरुवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि एनएसजी के जवान पोरेस बिरूली गुरुवार शाम को ही छुट्टी पर घर आए थे. घर में कुछ देर रहने के बाद अपने मामा के बेटे राजा तियू के साथ मोटरसाइकिल पर घूमने के लिए शहर में निकले थे.

उन्होंने बताया कि रात में करीब 10 बजे घर लौटते समय चाईबासा और टाटा मुख्य मार्ग पर बने ओवरब्रिज पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवारों की घटनास्थल पर मौत हो गई. बिरूली झीकपानी के सोनापोसी गांव के रहने वाले थे. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

तीन दिन की छुट्टी पर एनएसजी कंमाडो अपने घर गए थे. घर पर थोड़े समय तक रहने के बाद वह अपने मामा के बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर दीवाली देखने चाईबासा शहर गए थे. परिवार वालों की रात करीब 10 बजे उनसे बात भी हुई थी. उस वक्त उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी. लेकिन उसके बाद पूरी रात तक उनका पता नहीं चला और वह घर नहीं लौटे. सुबह सड़क दुर्घटना की जानकारी हुई. इस सड़क दुर्घटना के बारे में एसडीपीओ ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और उसमें सवार लोगों का पता लगाने का अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

Bihar Weather Report: बिहार में बढ़ रही है ठंड, जानें कैसा रहेगा छठ पूजा पर मौसम?

Bihar Politics: नीतीश कुमार बोले- बचने नहीं चाहिए शराबबंदी कानून से खिलवाड़ करने वाले, कड़ी कार्रवाई करें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget