एक्सप्लोरर

'बीते 10 साल में कम 740 विधायक-सांसद BJP में शामिल हुए, ज्यादातर कांग्रेस के', JMM का बड़ा दावा

Jharkhand Politics: झारखंड की सत्तारूढ़ जेएमएम ने बीजेपी को लेकर दावा किया है कि उसने बीते 10 वर्षों में जितने विधायकों को शामिल किए हैं सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं.

Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सोमवार को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए हैं जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप लगाए गए थे. केंद्र सरकार पर हमला करते हुए जेएमएम ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी ने यह कहावत अपना ली है कि ‘मेरी बात मानो या अपना रास्ता लो’ और कहा कि झारखंड इसकी बेहतरीन मिसाल है.

पत्रकारों से बात करते हुए जेएमएम महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है. भट्टाचार्य ने कहा, “ उनके (बीजेपी के) अनुसार, विपक्ष में हर कोई भ्रष्ट है, जबकि बीजेपी में हर कोई साफ-सुथरा है. उन्होंने कहा है कि जो लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे देशद्रोही हैं.”

भ्रष्टाचार के जिनपर लगाए आरोप, उन्हीं को BJP में मिलाया - सुप्रियो
जेएमएम नेता ने दावा किया, 'पिछले 10 वर्ष में 740 विधायक और सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर कांग्रेस से हैं और इन पर बीजेपी ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. ये लोग अब उनके पसंदीदा हैं.' बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि ''बीजेपी ने कभी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया था और अब वह ‘कांग्रेस युक्त बीजेपी’है. 

बीजेपी नहीं चाहती कोई आदिवासी सीएम- सुप्रियो भट्टाचार्य
झामुमो नेता ने कहा कि बीजेपी वाले कहते हैं कि उनके लिए आदिवासियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है जबकि वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं. भट्टाचार्य ने कहा कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसका स्थान जेल में होगा. भट्टाचार्य ने यह तंज पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के संदर्भ में कही है जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले महीने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें-  Jharkhand: अपने ही मंत्रियों को हटाने पर अड़े कांग्रेस MLAs, मांग नहीं मानी गई तो दे डाली ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget