एक्सप्लोरर

दुर्ग से दानापुर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी, एसी कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त

South Bihar Express: झारखंड के राउरकेला-बंडामुंडा स्टेशन के बीच साउथ बिहार एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई. थर्ड एसी कोच की खिड़की टूट गई. हालांकि, गनीमत रही कि यात्री सुरक्षित हैं.

Stone Pelting on South Bihar Express Train: झारखंड के जमशेदपुर में एक ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है. दुर्ग से चलकर दानापुर जाने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13287) पर शुक्रवार (28 मार्च) की शाम राउरकेला से बंडामुंडा स्टेशन के बीच रहमदनगर के पास पत्थरबाजी हुई है. इसके चलते ट्रेन के बी-4 कोच की एक खिड़की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है.

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, राउरकेला से शाम 5.00 बजे जैसे ही साउथ बिहार एक्सप्रेस आगे बढ़ी, असामाजिक तत्वों ने ट्रेन को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी की. इसके कारण थर्ड एसी के सीट नंबर 71 की खिड़की का कांच पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. गनीमत रही कि पत्थर अंदर नहीं घुसा. नहीं तो कई यात्री घायल हो सकते थे.

सीट पर बेटी के साथ बैठी थी महिला 
घटना के समय एक महिला अपनी बेटी के साथ इस सीट पर बैठी थी, जो रायपुर से टाटा होते हुए बिहार के जमुई जा रही थी. वहीं, इस कोच में सफर कर रहे यात्री बाबू साहब ने बताया कि शाम पांच बजे जैसे ही ट्रेन राउरकेला से आगे बढ़ी, तो जोरदार आवाज हुई. आवाज सुनकर सभी यात्री सहम गए. 

RPF ने किया ट्रेन का निरीक्षण
बाद में पता चला कि कुछ लोगों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की है. यात्री ने बताया, "हमने इसकी सूचना ट्रेन मैनेजर को दे दी है. बाद में आरपीएफ की टीम ने भी कोच का निरीक्षण किया."

चक्रधरपुर में रिपेयर की गई ट्रेन की खिड़की
घटना के बाद ट्रेन को सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए रोकागया. सतर्कता बरतते हुए अधिकारियों ने ट्रेन को जल्द आगे बढ़ाने का निर्देश दिया. इसके बाद चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की मरम्मत की गई थी. कोच के अंदर भी सभी चीजों की जांच की गई और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद रेलगाड़ी को रवाना किया गया.

नीरज तिवारी का इनपुट

यह भी पढ़ें: झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडानी की मुलाकात, करीब 2 घंटे हुई बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget