एक्सप्लोरर

झारखंड के CM हेमंत सोरेन और उद्योगपति गौतम अडानी की मुलाकात, करीब 2 घंटे हुई बात

Gautam Adani Meets CM Hemant Soren: गौतम अडानी और सीएम हेमंत सोरेन की मुलाकात के दौरान झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई.

Gautam Adani Meets CM Hemant Soren: देश के जाने माने उद्योगपति और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने शुक्रवार (28 मार्च) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के दफ्तर की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई.

गौतम अडानी शुक्रवार (28 मार्च) की शाम रांची में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की. अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी और सीएम हेमंत सोरेन के साथ सीएमओ में ये औपचारिक मुलाकात हुई.

 

गोड्डा में लगाया प्लांट
सीएमओ के बयान में कहा गया कि दोनों की मुलाकात के दौरान झारखंड में निवेश से जुड़े कई विषयों पर चर्चा हुई. पिछले साल नवंबर में झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद गौतम अडानी की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह पहली मुलाकात थी. अडानी ग्रुप ने पड़ोसी देश बांग्लादेश को बिजली की आपूर्ति के लिए गोड्डा में 1,600 मेगावाट का बिजली प्लांट स्थापित किया है.

इन राज्यों में हैं थर्मल पावर प्लांट्स
बता दें कि अडानी ग्रुप की कंपनी अदानी पावर, देश की सबसे बड़ी निजी थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है. इसकी कुल बिजली उत्पादन क्षमता 15,250 मेगावाट है. कंपनी के थर्मल पावर प्लांट्स गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड में हैं. इसके अलावा कंपनी के पास गुजरात में 40 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी है. वहीं कुल मिलाकर गौतम अडानी की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में झारखंड में निवेश आएगा.

ये भी पढ़ें

'झारखंड में राष्ट्रपति शासन...', BJP नेता के बाद रांची में व्यापारी की हत्या के बाद चंपाई सोरेन की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget