एक्सप्लोरर

Watch: नौकरानी को गर्म तवे से जलाने वाली निलंबित BJP नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार, अपने बचाव में कही ये बात

Seema Patra: Ranchi के अरगोड़ा पुलिस ने सीमा पात्रा के खिलाफ एससी-एसटी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है. साथ ही IPC की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के रिटायर्ड आईएएस बीबी पात्रा की पत्नी और निलंबित बीजेपी नेत्री सीमा पात्रा (Seema Patra) को 8 साल तक नौकरानी को प्रताड़ित करने आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद सीमा पात्रा ने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है. मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग लड़की को सीमा पात्रा ने 8 साल से घर में बंधक बनाकर यातनाएं दी. 

पीड़िता ने क्या बताया
पीड़िता सुनीता ने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था. रॉड से पिटाई करने के साथ गर्म तवे से जलाया जाता था. सुनीता ने बताया कि वह गुमला की रहने वाली है. उसे शुरू से ही प्रताड़ित किया जा रहा था. वो काम छोड़ना चाहती थी लेकिन 8 साल से घर में बंधक बनाकर रखा गया था. जब घर जाने के लिए कहती तो बुरी तरह से पिटाई की जाती थी. यहां तक बीमार होने पर इलाज भी नहीं कराया जाता था.

ऐसे किया गया रेस्क्यू
सुनीता ने बताया कि एक दिन किसी तरह मोबाइल पर सरकारी कर्मचारी विवेक आनंद को मैसेज भेजकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में जानकारी दी जिसके बाद अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराकर रांची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने सुनीता को रेस्क्यू किया. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

Seema Patra Profile: जानें कौन है मेड पर बेइंतहा जुल्म करने वाली BJP की निलंबित नेता सीमा पात्रा

बीजेपी नेत्री थी सीमा
सीमा पात्रा के पति महेश्वर पात्रा राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग में सचिव रह चुके हैं, जबकि सीमा बीजेपी नेता रह चुकी हैं. उन्हें पार्टी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रदेश संयोजक भी बनाया था.

SC-ST में मुकदमा दर्ज
रांची के अरगोड़ा पुलिस ने सीमा पात्रा के खिलाफ एससी-एसटी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है. साथ ही आईपीसी की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है. वहीं हटिया के डीएसपी राजा मित्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने घरेलू सहायिका का कथित तौर पर उत्पीड़न करने को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी को गिरफ्तार करने की मांग की थी.

Jharkhand: मेड को टॉर्चर करने का किया विरोध तो सीमा पात्रा ने अपने ही बेटे पर किए जुल्म, पागलखाने में करा दिया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget