एक्सप्लोरर

रांची में अनिल टाइगर हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार, दिनदहाड़े चलाई थीं गोलियां

Anil Tiger Murder: झारखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य और बीजेपी नेता अनिल महतो की कांके चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह चाय की दुकान पर खड़े थे जब उन पर फायरिंग हुई.

Anil Tiger Shot Dead: झारखंड के रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य और बीजेपी नेता अनिल महतो उर्फ अनिल टाइगर को दिन दहाड़े गोली मार दी गई. अनिल महतो कांके चौक के पास चाय की दुकान पर खड़े थे जब उनपर फायरिंग की गई. गोलीबारी में बीजेपी नेता की मौके पर ही मौत हो गई है. 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे पिठौरिया से पकड़ा गया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने बरामद किया है.


रांची में अनिल टाइगर हत्याकांड का आरोपी शूटर गिरफ्तार, दिनदहाड़े चलाई थीं गोलियां

कांके चौक पर मारी थी गोली
कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें पूर्व जिला परिषद अनिल टाइगर के कनपटी पर गोली मारी गई. घटना रांची के कांके चौक की है. आनन फानन में उन्हें रांची के रिम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर कांके थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गईं हैं. हालांकि, अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है.

कांके चौक पर लगा जाम 
गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोगों ने कांके चौक को जाम कर दिया. लोगों में गुस्सा साफ देखने को मिला है. कांके चौक पर इतनी भीड़ होने के बाद भी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. किस कारण से उनकी हत्या की गई, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पोस्ट कर लिखा, "बीजेपी रांची ग्रामीण जिला महामंत्री और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर को अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की सूचना से स्तब्ध हूं. अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों पर हमला कर रहे हैं. प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां न जनप्रतिनिधि सुरक्षित हैं और न ही आम नागरिक."

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा
बाबूलाल मरांडी ने आगे लिखा, "पुलिस के आफिसर्स जब ज़मीन का धंधा करेंगे और करवाएंगे, ज़मीन दलालों को संरक्षण देंगे तो ऐसी घटनाएं तो होंगी ही. इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए. रांची पुलिस तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोरतम कारवाई सुनिश्चित करें."

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक प्रकाश ने लिखा, "झारखंड में जंगलराज पूरी तरह से कायम हो चुका है. आज बीजेपी नेता और रांची ग्रामीण जिले के महामंत्री अनिल टाइगर को अपराधियों द्वारा दिन-दहाड़े गोली मारे जाने की घटना अत्यंत ही गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे साफ होता है कि हेमंत सरकार ने अपराधियों के सामने घुटने टेक दिए हैं."

रांची विधायक सीपी सिंह ने एक्स पर लिखा "झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है. कांके चौक पर बीजेपी नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की अपराधियों ने गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी. आखिर कब तक झारखंड यूं ही गोलियों की आवाज में डूबता रहेगा? ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें ईश्वर से यही प्रार्थना है. ॐ शांति."

यह भी पढ़ें: झारखंड CID की बड़ी कार्रवाई, JSSC भर्ती परीक्षा के ‘पेपर लीक’ मामले में IRB के आठ जवान गिरफ्तार

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Giridih News: गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
गिरिडीह में शादी के एक महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर दहेज-हत्या का आरोप
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget