एक्सप्लोरर

Ranchi Butterfly Park: रांची में आज से खुलेगा पूर्वी भारत का सबसे बड़ा बटरफ्लाई पार्क, जानें- क्या है खासियत?

Butterfly Park In Ranchi: पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ओपन एयर बटरफ्लाई पार्क मंगलवार से सैलानियों के लिए खुलने वाला है. यहां 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों का खूबसूरत संसार आबाद होगा.

Jharkhand News: झारखंड के रांची (Ranchi) के भगवान बिरसा जैविक उद्यान (Bhagwan Birsa Biological Park) में विकसित किया गया पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ओपन एयर बटरफ्लाई पार्क (Open Air Butterfly Park) सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है. इसका लोकार्पण मंगलवार यानी 7 नवंबर को होने वाला है. रांची शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर बिरसा चिड़ियाघर परिसर में यह उद्यान ‘एक्वैरियम’ के ठीक सामने 20 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है. यहां 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों का खूबसूरत संसार आबाद होगा.

इनके भोजन के लिए होस्ट एवं नेक्टर प्लांट लगाए गए हैं, वहीं करीब 800 वर्गफीट का कंजर्वेटरी बनाया गया है. तितलियों के प्रजनन के लिए कई नर्सरी भी विकसित की गई है, जहां तितलियां लार्वा और अंडे दे रही हैं. बिरसा जैविक उद्यान के निदेशक ने बताया कि उद्यान के विकास पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. यहां सैलानियों के लिए सेल्फी प्वाइंट सहित कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं. चिड़ियाघर प्राधिकरण झारखंड में पाई जाने वाली अधिकांश प्रजातियों जैसे ट्वनी कोस्टर, सार्जेंट, बुश ब्राउन, बैरोनेट, प्लेन टाइगर, लेमन पैंसी, कॉमन सेलर और अन्य को उद्यान में रखने की कोशिश करेगा.

कोविड-19 की वजह से परियोजना में हुई देरी

तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 29 जून, 2017 को उद्यान का शिलान्यास किया था. हालांकि, इस परियोजना पर काम की शुरुआत वर्ष 2020 में हुई. इसके बाद कोविड-19 महामारी के कारण भी परियोजना में देरी हुई. तितली उद्यान के रखरखाव पर सालाना 25 लाख रुपये का खर्च आएगा. पार्क के बगल में ही पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मछलीघर पहले से स्थापित है. 

88 प्रजातियों की तितलियां होगी इस उद्यान में

इस ओपन एयर बटरफ्लाई पार्क में 88 से अधिक प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियों रखी जाएगी, इसके अलावा  उनके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं भी की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: झारखंड में सरकार को नहीं मिल रहे डॉक्टर, वैकेंसी निकालने के बाद भी खाली रह जा रहे पद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
रांची: JPSC रिफॉर्म मंच- JMM कार्यकर्ताओं में मारपीट, कई जख्मी
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन? देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम
झारखंड में फिर तेज होगा आंदोलन! देवेंद्र महतो ने बताया अगला कदम

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget