एक्सप्लोरर

Jharkhand: रामगढ़ में छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट को लेकर तनाव, समुदाय विशेष के लोगों पर आरोप

Ramgarh News: रामगढ़ के आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद हम वापस घर लौट रहे थे. इस बीच समुदाय विशेष के लड़कों ने छेड़खानी की.

Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ (Ramgarh) जिले के सांडी में एक स्कूल की छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट की घटना को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. आरोप है कि एक समुदाय विशेष के लोगों ने स्कूल की लड़कियों से छेड़खानी की, उन पर धार्मिक नारे लगाने का दबाव डाला और विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को लाठी-डंडों से पीटा. उन पर पत्थर भी फेंके गए.

इस हमले में दो दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम की है. इसके विरोध में करीब पांच सौ छात्र-छात्राओं ने रामगढ़ के रजरप्पा थाने का घेराव किया. पुलिस ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पूरे घटनाक्रम को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और रामगढ़ के विधायक सुनीता चौधरी ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

स्कूल से वापस लौटने के दौरान मारपीट

आरबी प्लस टू उच्च विद्यालय सांडी के छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद हम वापस घर लौट रहे थे. इस बीच समुदाय विशेष के लड़कों ने छेड़खानी की और के नारे लगाने को कहने लगे. विरोध करने पर पिटाई की गई. दो दर्जन से भी ज्यादा छात्र-छात्राएं घायल हो गए. उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया. छात्र-छात्राओं ने मो. फरहान, मो. रेहान, मो. जावेद, मो. दानिश, मो. अरशद, मो. जीशान, मो. अबुजर तथा मो. साहिल सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धार्मिक नारा लगवाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

इस घटनाक्रम को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आरबी हाई स्कूल की बच्चियों के साथ सुनियोजित ढंग से छेड़खानी और विरोध करने पर स्कूली बच्चों के ऊपर पथराव और हमले की घटना हैरान करने वाली है.

बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा, "प्रदेश में हेमंत की सरकार है, जो धर्म की आड़ में दरिंदगी और अपराधियों का समर्थन करती है? बच्चियां अब स्कूल जाने में भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं. सरकार कैसा झारखंड बनाना चाहती है वो स्पष्ट करें." रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी ने कहा है कि स्कूल में घुसकर मारपीट की घटना के आरोपियों को चिन्हित कर पुलिस अविलंब कार्रवाई करे.

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का बीजेपी नेताओं पर निशाना, कहा- 'ED, CBI से डराना...'

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
सोनम वांगचुक से बात करते हुए भावुक हुए देवेंद्र महतो, कहा- 'इस लड़ाई की ताकत आपने ही दी'
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'जो असंभव था सरकार ने...', CGL रद्द होने पर मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget