एक्सप्लोरर

Ramgarh By poll: झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट पर मतदान जारी, एक बजे तक करीब 50 फीसदी मतदान

Ramgarh By-Election: इस चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं लेकिन असली मुकाबला कांग्रेस और आजसू के बीच माना जा रहा है. आजसू का बीजेपी और कांग्रेस का झामुमो के साथ गठबंधन है.

Ramgarh Bypoll:  झारखंड की रामगढ़ विधानसभा सीट (Ramgarh Assembly Seat) के लिए सोमवार को हो रहे उपचुनाव (Bypoll) में दोपहर एक बजे तक 49.88 फीसदी मतदान हुआ. रामगढ़ में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypoll) के लिए वोट डाले जा रहे हैं. निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है.

चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी मैदान में
अधिकारी ने बताया कि रामगढ़ विधानसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 49.88 फीसदी मतदान हुआ. उन्होंने कहा ‘‘मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है.’’ उपचुनाव में बीजेपी समर्थित राजग प्रत्याशी सुनीता चौधरी और महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो सहित कुल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. लेकिन मुकाबला मुख्य रूप से सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच माना जा रहा है. आजसू ने उपचुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. रामगढ़ में कांग्रेस विधायक ममता देवी को एक आपराधिक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी अयोग्यता के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था.

सीएम सोरेन ने की लोगों से वोट डालने की अपील
 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया, “लोकतंत्र को मजबूत करने और चुनाव में धनबल के प्रयोग को हराने के लिए रामगढ़ के लोग मतदान में हिस्सा ले रहे हैं. वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं. मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए आगे आएं.”

आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने मतदाताओं से राज्य के हित में मतदान करने का आग्रह किया. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया, “यह रामगढ़ के मतदाताओं के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लोकतंत्र को मजबूत करने का एक अवसर है.”

कुल 3.34 लाख मतदाता डालेंगे वोट
कांग्रेस ने इस सीट से ममता देवी के पति बजरंग महतो को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि आजसू पार्टी ने सुनीता चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है. रामगढ़ उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता हैं. कुल 405 केंद्रों पर हो रहा मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.

यह भी पढ़ें:

Jharkhand News: रामगढ़ में उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget