एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections: बीजेपी ने झारखंड से घोषित किया अपना राज्यसभा उम्मीदवार, डॉ. प्रदीप वर्मा को दिया मौका

Pradeep Verma News: बीजेपी ने झारखंड से अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा शनिवार को कर दी. पार्टी ने अपने महासचिव प्रदीप वर्मा पर भरोसा जताया है. झारखंड की दो सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होना है.

Jharkhand News: बीजेपी ने झारखंड से अपने राज्यसभा (Rajya Sabha) उम्मीदवार का एलान कर दिया है. बीजेपी ने डॉ. प्रदीप वर्मा (Pradip Varma) को उम्मीदवार घोषित किया है. प्रदीप वर्मा बीजेपी के महासचिव हैं. पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा के चुनाव के लिए प्रदीप वर्मा के नाम पर अपनी स्वीकृति दे दी है.

बीजेपी की ओर से बतौर प्रत्याशी नाम घोषित किए जाने के बाद प्रदीप वर्मा ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, ''मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी,  मा. गृह मंत्री श्री अमित शाह  जी, मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, मा. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी श्री एलके बाजपेयी जी,  मा. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी,  मा. प्रदेश संगठन महामंत्री श्री करमवीर जी एवं अन्य शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार, धन्यवाद.''

मई में इन दो सांसदों का कार्यकाल होगा समाप्त
झारखंड में विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या 81 है. बीजेपी के विधायकों की संख्या 26 है. ऐसे में संख्या बल के लिहाज से प्रदीप वर्मा का निर्वाचित होकर राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है. झारखंड से इस साल राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं. राज्यसभा की दो सीटों के लिए 21 मार्च को वोटिंग कराई जानी है और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे. राज्यसभा के सदस्य धीरज साहू और समीर उरांव का कार्यकाल 3 मई को समाप्त हो रहा है. 

जेएमएम से हो सकते हैं यह उम्मीदवार 
धीरज साहू कांग्रेस और समीर उरांव बीजेपी के नेता हैं. दोनों का निर्वाचन वर्ष 2018 में हुआ था. माना जा रहा है कि सत्तारूढ़ जेएमएम की ओर से सरफराज अहमद को उम्मीदवार बनाा जा सकता है. बीजेपी की ओर से व्यवसायी हरिहर महापात्रा के नाम पर चर्चा चल रही थी लेकिन आखिरी मुहर प्रदीप वर्मा के नाम पर लगी.

ये भी पढ़ें- Women's Day 2024: महिला दिवस पर रेलवे की अनूठी पहल, लोको पायलट से लेकर गार्ड तक दिखी नारी शक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget