एक्सप्लोरर

Jharkhand News: 'इस बार वे 52 सीटों की बात कर रहे लेकिन...', कांग्रेस का बीजेपी के दावे पर तंज

Rajesh Thakur On BJP: झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पिछली बार बीजेपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा था कि वे 65 का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन 25 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों ने जमीनी स्तर पर तैयारी शुरु कर दी है. बीजेपी के कई बड़े नेता राज्य के दौरे पर हैं. इस बीच झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 52 सीटों के आंकड़े को लेकर तंज कसा है और दावा किया है कि वो प्रदेश में 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी.

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "पिछली बार, उन्होंने (बीजेपी) ने कहा था कि वे 65 का आंकड़ा पार करेंगे, लेकिन (झारखंड विधानसभा में) 25 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. इस बार, वे 52 सीटों पर बढ़त बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन यहां तक ​​​​कि 20 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएंगे''.

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर का बीजेपी पर हमला

उन्होंने राज्य में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर भी हमला बोला. कांग्रेस नेता ने कहा, ''इस बात को कहीं रिजर्व कर लीजिएगा कि 20 सीट पार करना भी उनका मुश्किल है और जिस तरह से राज्य का नेतृत्व और प्रभारी फेल हुए हैं तो निश्चित रूप से बीजेपी इस तरह की कवायद कर रही है. अपने बड़े नेताओं को सरकारी खर्चे पर भेजकर चुनाव की तैयारी कर रही है''.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि संसदीय चुनावों में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 52 पर हमें बढ़त मिली थी. बीजेपी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अमनी जामा पहनाने में जुटी है. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर झारखंड के दौरे पर हैं. बता दें कि बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान को झारखंड चुनाव के मद्देनजर प्रभारी बनाया है. वहीं, हिमंत बिस्वा सरमा को सह-प्रभारी बनाया गया है.

लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार झारखंड में सत्तारूढ़ JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं, बीजेपी-आजसू पार्टी गठबंधन ने राज्य की 9 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है. झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. 

ये भी पढ़ें:

चंपई सोरेन सरकार पर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 'झारखंड में मची है लूट, हमारे विभाग का पैसा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget