एक्सप्लोरर

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास का बड़ा बयान, 'क्या राहुल गांधी JMM की सरकार से समर्थन वापस...'

Raghubar Das News: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने की बात करते हैं. लेकिन उनके समर्थन से चल रही सरकार के मंत्री शरीयत को संविधान से ऊपर बताते हैं.

झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने मांग की है कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे. मुर्शिदाबाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल से अपील है कि वे केंद्र सरकार से राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा करें ताकि कानून व्यवस्था में सुधार हो सके. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना दिल दहला देने वाली है. ये पहली बार नहीं हो रहा है. जब से ममता बनर्जी की सरकार बनी है तब से अवैध घुसपैठियों की तुष्टीकरण के कारण वहां के बंगाली समाज और हिंदू समाज पर लगातार अत्याचार हो रहा है.

बंगाल में अराजकता की स्थिति- रघुवर दास

रघुवर दास ने आगे कहा, "वक्फ बोर्ड की आड़ में राष्ट्र विरोधी शक्तियां हैं. जिहादी मानसिकता के लोग हैं जो अराजकता लाना चाह रहे हैं. हमारे हिंदू भाई-बहनों के साथ में जो घटना घटी है, आज सुबह पाकुड़ में रहने वाले मेरे कुछ कार्यकर्ता का फोन आया था कि हिंदू समाज के लोग मुर्शिदाबाद से भाग कर पाकुड़ में जाकर शरण लिए हुए है. आज बंगाल में अराजकता की स्थिति है. कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है. पुलिस के सामने पुलिस की गाड़ी जलाई जा रही है. हत्या हुई है. मैंने राज्यपाल पश्चिम बंगाल से अपील है कि केंद्र सरकार को अनुशंसा करें कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू हो."  

हफीजुल हसन के बयान पर क्या बोले?

इसके साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले कथित बयान की कड़ी भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि एक ओर वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है. यही इनका असली चेहरा है. आज पूरा देश संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा है. ऐसे समय में इस तरह का बयान देना न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि देश के संविधान का अपमान है और संवैधानिक पद का भी अपमान है. ऐसे मंत्री को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए."

'क्या सजा में भी शरीतय कानून के पक्ष में हैं?'

पूर्व सीएम ने मांग की कि ऐसे बयान देने वाले मंत्री को भी यह पद छोड़कर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आदि किसी संस्था में कोई पद ले लेना चाहिए. शरीयत की वकालत करने वाले मंत्री क्या सजा में भी शरीयत कानून लागू करने के पक्ष में हैं, जिसमें अपराध करने पर कोड़े मारने का प्रावधान है?

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हर मंच से संविधान की किताब दिखाकर उसे बचाने की बात करते हैं. लेकिन झारखंड में उनकी पार्टी के समर्थन से चल रही सरकार के मंत्री ही संविधान को मानने से इनकार करते हुए कह रहे हैं कि मुसलमान के लिए संविधान से पहले शरीयत है. क्या राहुल गांधी संविधान बचाने के लिए जेएमएम की सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा करने की हिम्मत दिखाएंगे या संविधान बचाने के नाम पर सिर्फ ढकोसला करते रहेंगे." (नीरज तिवारी की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget