एक्सप्लोरर

New Parliament Inauguration: बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'नेहरू के शिष्य इसे कैसे सहन करेंगे...'

बाबूलाल मरांडी ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने सदैव राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर राजनीति की है. आज जब भूल सुधार कर देश का इतिहास लिखा जा रहा है, तब कांग्रेसी इसे कैसे सहन करेंगे?

New Parliament Building: दिल्ली में रविवार सुबह नए संसद भवन का पीएम मोदी (Narendra Modi) ने उद्घाटन किया, लेकिन सत्ताधारी पार्टी बीजेपी (BJP) और विरोधी दलों के नेताओं के बीच जारी सियासी घमासान अभी तक थमा नहीं है. विरोधी दलों के नेता तरह-तरह के ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं.

इस बीच झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कांग्रेस (Congress) पर पलटवार किया है. बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि, 'जिनके कपड़े लंदन में धुलते थे, उन्होंने भारतीय संस्कृति को "सेकुलरिज्म" के खांचे में ऐसा बिठाया कि इतिहास के किताबों से ही भारत के वीर योद्धाओं, शौर्य गाथाओं और ज्ञान-दर्शन को विलुप्त कर दिया गया.'

'हमारे इतिहास से दुनिया का परिचय कराया जा रहा'

पूर्व सीएम आगे लिखते हैं कि, 'कांग्रेस पार्टी ने सदैव राष्ट्रीय प्रतीकों और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों पर विरोध की राजनीति की है. आज जब भूल सुधार कर देश का वास्तविक इतिहास लिखा जा रहा है, तब नेहरू के शिष्य इसे कैसे सहन करेंगे? लेकिन, वे याद रखें यह नया भारत है. प्रधानमंत्री की अगुवाई में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा रहा है और हमारे गौरवपूर्ण इतिहास गाथा से दुनिया का साक्षात्कार कराया जा रहा है. राष्ट्रवादी विचारों की पाठशाला से निकले प्रधानमंत्री के लिए भारतीय दर्शन, परंपरा, गौरवशाली इतिहास और भारत का वैभव ही उनकी धरोहर है.'

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि, 'हमारे इतिहास में लुटेरों, आक्रांताओं, हमलावरों और आतताइयों का महिमामंडन किया गया, इन सबके पीछे नेहरू थे. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि, पाकिस्तान के निर्माण में किन किन लोगों की भूमिका थी? चीन को भारत का कितना हिस्सा सौपा गया? संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन को स्थायी मान्यता देने के लिए कौन जिम्मेदार है?' 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर क्या कहा?

दरअसल, महिला पहलवानों को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि, ''राज्याभिषेक पूरा होने के बाद अहंकारी राजा सड़कों पर जनता की आवाज को कुचल रहा है.'' दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से संसद के नए भवन का उद्घाटन किए जाने का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए ट्वीट किया, "राज्याभिषेक पूरा हुआ- अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज." कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया, "सरकार महिला खिलाड़ियों की आवाज को निर्ममता से बूटों तले रौंद रही है."

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले तैयार किया गया रूट प्लान, इन रास्तों से गए तो खड़ी हो सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों-सरकार के बीच कल फिर होगी बातचीत, अगले 36 घंटे अहम
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget