एक्सप्लोरर

Valentine Week: दो लड़कियों की बचपन की दोस्ती इश्क में बदली, एक-दूजे से शादी के लिए पहुंचीं थाने, फिर क्या हुआ?

Dhanbad News: पुलिस पूरे दिन दोनों लड़कियों के केस में उलझी रही. लड़कियों ने पुलिस से कहा कि वे एक-दूसरे से दिलोजान से प्यार करती हैं और पति-पत्नी बनकर रहना चाहती हैं लेकिन उनके घरवाले नहीं मान रहे.

बिहार के नालंदा (Nalanda) की दो छात्राओं के बीच मोहब्बत इस कदर परवान चढ़ी कि वे अपने घरों से भागकर धनबाद महिला थाना पहुंच गईं और पुलिस से शादी करा देने की जिद ठान ली, महिला पुलिस ने उन्हें समझा कर घर लौट जाने को कहा, लेकिन वे कहती रहीं कि दोनों एक-दूसरे को दिलोजान से चाहती हैं और ताउम्र पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं. लड़कियों के जिद पर अड़े रहने की वजह से महिला पुलिस ने उनके घरवालों को सूचित किया. इसके बाद नालंदा जिले की एक पुलिस टीम के साथ लड़कियों के परिजन बुधवार को धनबाद पहुंचे.

एक परिवार ने दूसरे परिवार पर दर्ज कराया केस

महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि लड़कियों में से एक के परिवार वालों ने दूसरे पर मामला दर्ज किया है. इन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा. दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच बचपन से गहरी दोस्ती है. अभी दोनों बीएससी में एक साथ पढ़ती हैं.

 दोनों ने कई बार एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई, लेकिन घर वाले तैयार नहीं हुए. इनमें से एक लड़की की शादी उसके घरवालों ने एक लड़के से तय कर दी है. शादी की तारीख आगामी 22 फरवरी तय की गई है. लड़कियां नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं. मंगलवार को धनबाद के महिला थाने की पुलिस पूरे दिन इस केस में उलझी रही.

समलैंगिक रिश्ते को लेकर क्या कहता है कानून

सनद रहे कि 6 सितंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से बने समलैंगिक रिश्ते को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है. इसी के साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के उस प्रावधान को भी हटा दिया गया जिसके तहत समलैंगिक संबंध की इजाजत नहीं थी.

यह भी पढ़ें: बिहार में महागठबंधन ने की धमाके की तैयारी? लालू-नीतीश के पास दो हथियार, प्लान सफल हुआ तो बीजेपी OUT!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget