एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: राहुल गांधी को PM बनाने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प, बिरसा मुंडा को नमन कर शुरू की 53 किमी की पदयात्रा

Jharkhand Politics: युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि युवा कांग्रेस के एक-एक सिपाही घर-घर जाकर राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने का काम करेगा.

Lok Sabha Elections 2024: झारखंड में बीजेपी (BJP) के बाद अब झामुमो (JMM) और कांग्रेस (Congress) ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने तैयारी को लेकर 4 जुलाई को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. वहीं 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस भी मैदान में उतर चुकी है. प्रदेश कांग्रेस रणनीति के तहत लगातार जनता के बीच जाकर कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वें जन्मदिन के अवसर पर रविवार को 53 किमीटर की 'भारत जोड़ो पदयात्रा' के तहत भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू में भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करके यात्रा शुरू की गई.

पदयात्रा सोमवार को दोपहर 12:00 बजे रांची स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि देकर समाप्त होगी. पदयात्रा के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में आम जनता की बात करने के बजाय मन की बात करने में लोग लगे हुए हैं. महंगाई, बेरोजगारी, नौजवानों, किसानों, मजदूरों के मुद्दों पर कोई बात नहीं हो रही है. बहन बेटियों की इज्जत खतरे में है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज धरती आबा को नमन कर यह संकल्प लिया है कि, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर देश को टूटने से बचाना है.

 राहुल गांधी के संदेश को घर-घर पहुंचाना है
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन ने कहा भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र धरती पर 'भारत जोड़ो यात्रा' की गूंज मोहब्बत के संदेश को देश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए हम वचनबद्ध हैं. वहीं अभिजीत युवा कांग्रेस के प्रभारी शेषनाथ ओझा ने कहा कि युवा कांग्रेस झारखंड में सक्रिय होकर काम कर रही है। प्रखंड व पंचायत तक पहुंच कर युवाओं की, समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करना है. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि युवा कांग्रेस के एक-एक सिपाही घर-घर जाकर राहुल गांधी के संदेश को पहुंचाने का काम करेगा.

पदयात्रा में ये नेता हुए शामिल
भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, शेषनाथ ओझा, अभिजीत राज, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, जयशंकर पाठक, अभिलाष साहू, खूंटी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमरेंद्र सिंह, खूंटी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुणाल कमल, अरुण सांगा, वेद प्रकाश मिश्रा समेत तमाम युवा कांग्रेस के नेता भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे थे. बता दें कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा भी आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गया है. पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने 4 जुलाई को राज्य के सभी जिलों के झामुमो अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक बुलाई है.

झामुमो ने बुलाई बैठक
इस बैठक में लोकसभा स्तर पर सांगठनिक तैयारियों पर चर्चा के साथ-साथ राज्य सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रचार-प्रसार करने को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी. ये बैठक रांची के हरमू स्थित सोहराई भवन में होगी. इसमें केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य पदाधिकारी शामि होंगे. पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने रविवार को झामुमो नेताओं को पत्र जारी किया है. जिसमें कहा गया, हैं कि पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा होगी. इसके साथ ही पार्टी की 12वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद सदस्यता अभियान पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा मुख्य रूप से पार्टी की सांगठनिक स्थिति पर मंथन होगा.

ये भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व DIG राजीव रंजन BJP में शामिल, कहा- 'राष्ट्र सेवा के लिए बीजेपी सबसे उपयुक्त मंच'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget