एक्सप्लोरर

Latehar News: झारखंड में लातेहार में नक्सलियों के विस्फोट से क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक किया गया, रेल यातायात बहाल

झारखंड में नक्सलियों के विस्फोट से क्षतिग्रस्त पटरी को ठीक करके, नौ घंटे बाद रेल यातायात बहाल कर दिया गया है. पुलिस को सतर्क कर दिया गया है. यातायात ठप था. नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान किया है.

Jharkhand News: झारखंड में पलामू प्रमंडल के लातेहार जिले में बीती देर रात प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के हथियारबंद दस्ते ने विस्फोट करके रेलवे पटरियों के एक हिस्से को उड़ा दिया जिससे बड़काकाना-गढवा रेलखंड पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. पुलिस ने यह जानकारी दी. मेदिनीनगर में पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राज कुमार लकड़ा ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि माओवादियों ने देर रात्रि लगभग 12.50 बजे धनबाद रेल मंडल में टोरी-लातेहार रेल खंड पर रिचुघूटा और देमू रेलवे स्टेशन के बीच बम विस्फोट करके अप एवं डाउन डाल्टनगंज रेलवे लाइन पर कंक्रीट स्लीपर को उड़ा दिया जिससे इस रेल खंड पर रेल यातायात लगभग नौ घंटे बाधित रहा.

यातायात बहाल
प्रतिबंधित संगठन ने अपने शीर्ष कमांडर प्रशांत बोस उर्फ किशन जी और उसकी कमांडर पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को देशव्यापी बंद का आह्वान किया है. उससे कुछ घंटे पहले घटना को अंजाम दिया गया. अधिकारी ने बताया कि पटरी क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़काकाना-गढवा रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया और सुबह लगभग सवा दस बजे तक मरम्मत कर इस रेलखंड पर रेल यातायात बहाल कर दिया गया है.

पुलिस को सतर्क किया गया
उन्होंने बताया कि मध्य पूर्व रेलवे के धनबाद मंडल के तहत उक्त स्थल पर माओवादियों द्वारा आहूत बंद के पूर्व हुए बम विस्फोट के बाद पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले में पुलिस को और सतर्क कर दिया गया है. इस बीच धनबाद मंडल के रेलवे के प्रवक्ता प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि विस्फोट से रेलवे पटरी को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन रेलवे लाइन के नीचे की कंक्रीट की स्लीपर उड़ गयी जिसे ट्रैक को काटकर ठीक करना पड़ा और इसलिए रेलवे लाइन को पुनः चालू करने में समय लग गया.

मार्ग परिवर्तित किया गया
उन्होंने बताया कि इसके अलावा माओवादियों के बम विस्फोट में एक डीजल इंजन की ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हुई है. बम विस्फोट की खबर फैलने के बाद मेदिनीनगर बस स्टेशन से यात्री बसों के रांची के लिए परिचालन को भी रोक दिया गया. धनबाद मंडल के रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया.

ये ट्रेनें रद्द
उन्होंने बताया कि 8636 सासाराम-रांची ट्रेन, जो सासाराम से शनिवार को चलेगी, वह सोननगर-गढ़वा-टोरी के बदले वाया सोननगर-गया-कोडरमा-नेसुबोगोमो-राजाबेरा-मुरी होकर चलेगी. इसी तरह 8310 जम्मू तवी-सम्बलपुर स्पेशल ट्रेन गढ़वा-बरकाकाना की जगह वाया गया-कोडरमा-नेसुबो गोमो-राजाबेरा होकर जाएगी. अधिकारियों के अनुसार 03364 डिहरी आन सोन बरवाडीह स्पेशल और 03362 बरवाडीह नेसुबोगोमो स्पेशल ट्रेनों को विस्फोट के चलते रेलवे ने रद्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand News: नक्सलियों ने झारखंड के लातेहार में बम विस्फोट से रेलवे ट्रैक उड़ाया, ठप हुआ परिचालन

Jharkhan News: झारखंड के लातेहार में देर रात नक्सलियों ने बम से उड़ाया रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर योगेंद्र यादव बोले- 'बल प्रयोग किसी भी...'
Jharkhand Protest Highlights: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
रांची आंदोलन: CM सोरेन ने पुलिस-प्रशासन को कहा धन्यवाद, छात्रों से क्या बोले?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget