एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा में 2 हफ्ते ही उपस्थिति दर्ज करा पाएंगी कल्पना सोरेन, जानें वजह

Jharkhand News: झारखंड में इसी साल के आखिरी में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले उपचुनाव में गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन ने जीत दर्ज की है.

Kalpana Soren News: गांडेय विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार (10 जून) को शपथ लेंगी.

दिलचस्प है कि जेएमएम की नेता कल्पना सोरेन विधानसभा में केवल दो हफ्ते के लिए ही उपस्थित हो पाएंगी. विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अधिकतम छह महीने का है और विधानसभा का आगामी मानसून सत्र उनके लिए इस कार्यकाल का पहला और आखिरी सत्र होगा.

कब खत्म होगा मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल?

मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल जनवरी, 2025 के पहले हफ्ते में पूरा हो रहा है, लेकिन नई विधानसभा के गठन के लिए चुनाव अक्टूबर-नवंबर में ही कराए जाने हैं. ऐसे में विधायक के तौर पर उनके पास काम करने के लिए तीन-चार महीने का ही वक्त है.

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में एक बार फिर आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और उस दौरान उनके पास काम करने के मौके नहीं के बराबर होंगे.

विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई-अगस्त के महीने में संभावित है. आम तौर पर यह सत्र न्यूनतम एक और अधिकतम दो हफ्ते का होता है. मसलन, पिछले साल यानी वर्ष 2023 में मानसून सत्र 25 जुलाई से शुरू होकर 4 अगस्त तक चला था. शीतकालीन सत्र नवंबर-दिसंबर में आयोजित होता है, लेकिन उसके पहले चुनाव का ऐलान होना तय है.

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद सक्रिय हुईं कल्पना

कल्पना सोरेन ने अपने पति झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद 4 मार्च को औपचारिक तौर पर राजनीति में एंट्री की और इसके तीन महीने के बाद विधायक बन गईं.

बहरहाल, विधानसभा के मॉनसून सत्र में जब वह विधायक के तौर पर पहली बार सदन में पहुंचेंगी, तो कई दिलचस्प संयोग दिख सकते हैं. उनके पति हेमंत सोरेन जेल में बंद हैं. अगर इस सत्र के पहले उन्हें जमानत मिल जाती है या फिर न्यायिक हिरासत में रहते हुए सत्र में भाग लेने की इजाजत कोर्ट से मिल जाती है तो झारखंड के इतिहास में पहली बार कोई पति-पत्नी एक साथ सदन में दिखेगा.

कल्पना सोरेन की जेठानी सीता सोरेन की विधानसभा सदस्यता भी फिलहाल बरकरार है. उनका इस्तीफा स्पीकर ने तकनीकी वजहों से स्वीकार नहीं किया है.

संभव है कि वह भी मॉनसून सत्र में सदन पहुंच सकती हैं. इसके अलावा कल्पना सोरेन के देवर बसंत सोरेन भी बतौर मंत्री-विधायक सदन में मौजूद रहेंगे. ऐसे में विधानसभा में एक साथ पति-पत्नी, जेठानी-देवरानी, भाभी-देवर की मौजूदगी का दिलचस्प 'रिकॉर्ड' बन सकता है.

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर बधाई देते हुए कल्पना सोरेन बोलीं, 'मुझे उम्मीद है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
झारखंड में जमीन विवाद पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया युवक, 40 प्रतिशत शरीर झुलसा
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
गिरिडीह में 22 करोड़ की लागत से बना अस्पताल, लेकिन 2 साल बाद भी एक डॉक्टर नहीं, परेशान हो रहे मरीज
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
Embed widget