एक्सप्लोरर

NCP Symbol Name Row: अजित पवार को NCP की कमान मिलने पर JMM सांसद महुआ माजी का निशाना, कहा- ‘सरकार अभी उनकी है वो चाहें कुछ भी...’

NCP Party Crisis: चुनाव आयोग ने एनसीपी और उसके चुनाव चिह्न 'घड़ी' पर अजित पवार के हक में फैसला सुनाया है. जिसको लेकर जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि देश में विपक्ष को खत्म किया जा रहा है.

NCP Symbol Name Row: एनसीपी के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग द्वारा अजित पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने को लेकर तमाम राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया आ रही है. इसी कड़ी में जेएमएम सांसद महुआ माजी की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री के पद की गरिमा के अनुरूप ही होना चाहिए. ना कि राजनीति होनी चाहिए, चुनाव नजदीक है, चुनावी इस्तेमाल ना हो तो जनता को ज्यादा अच्छा लगेगा. 

देश में विपक्ष को खत्म किया जा रहा है
सांसद महुआ माजी ने आगे कहा कि सरकार अभी उनकी है वो चाहे कुछ भी कर लें. लेकिन जनता तो देख ही रही है कि क्या हो रहा है देश में, किस तरह से विपक्ष को खत्म किया जा रहा है. लोकतंत्र में विपक्ष की अपनी भूमिका है, विपक्ष को हमेशा सम्मान देना चाहिए ताकि लोकतंत्र का अस्तित्व बचा रहे. सांसद सुप्रिया सुले को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का सवाल है तो वे अंतिम सांस तक लड़ेंगी. जिन्होंने पार्टी बनाई है, जनता उनके साथ है ऐसे में इतनी आसानी से वे इसे जाने नहीं दे सकती हैं, यह उनका अधिकार है.

‘शरद पवार से छिनी अपनी ही पार्टी’
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अब चुनाव आयोग के फैसले के बाद अजित पवार की हो गई है. एनसीपी का चुनाव चिह्न 'घड़ी' भी अजित पवार को आवंटित किया गया है. जिसको शरद पवार गुट ने लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. निर्वाचन आयोग के फैसले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि 'ऊपर से दबाव' के तहत निर्वाचन आयोग ने ये फैसला लिया है.

वहीं सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्त्ता शरद पवार के साथ है वो फिर से पार्टी का निर्माण करेंगे. जयंत पाटिल ने कहा कि पार्टी उच्चतम न्यायालय का रुख करेगी. वहीं निर्वाचन आयोग के फैसले पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि वो विनम्रता के साथ फैसले का स्वीकार करते हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन के लिए पत्नी का भावुक पोस्ट, लिखा- 'मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget