एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन बोले- अंडरगारमेंट्स खरीदने गया था दिल्ली,  BJP ने कसा तंज

Ranchi News: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन (Basant Soren) ने बेतुका बयान दिया. उनके बयान पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा है. 

Jharkhand Nishikant Dubey Reaction Over Basant Soren Statement: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के भाई और दुमका से विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने बेतुका बयान दिया है. उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बसंत सोरेन ने सिर खुजाते और हंसते हुए कह कहा है कि, "मेरे अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे और इन्हें खरीदने दिल्ली चला गया था." पत्रकारों ने उनसे पिछले दिनों झारखंड में मचे सियासी घमासान के बीच उनकी दिल्ली (Delhi) यात्रा के बारे में सवाल किया था. अब इसी मामले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तंज कसा है.

बीजेपी ने कसा तंज
गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने ट्वीट कर कहा है कि, ''गरीबों और आदिवासीयों के नेता शिबू सोरेन यानि गुरू जी के पुत्र अब अंडरगारमेंट्स खरीदने दुमका से दिल्ली आते हैं? भजन मंडली, जले, बूझे, तड़पते, टिमटिमाते, भभकते पत्रकारों के लिए क्योंकि इसी कारण दुमका की आदिवासी बेटी व अंकिता की हत्या के बाद भी उस परिवार को फ़ुरसत नहीं था.''

दुमका पहुंचे थे बसंत सोरेन 
गौरतलब है कि, बसंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) के छोटे बेटे हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों 2 अलग-अलग वारदातों में 2 किशोरियों की हत्या पर पूरे राज्य में सियासी बवाल मचा है. इन घटनाओं के बाद बुधवार को बसंत सोरेन पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. उन्होंने दोनों किशोरियों के परिजनों से मुलाकात भी की.

ये भी जानें 
बसंत सोरेन 2020 में दुमका सीट पर हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. ये सीट उनके बड़े भाई और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की वजह से खाली हुई थी. हेमंत सोरेन वर्ष 2019 में एक साथ 2 विधानसभा क्षेत्रों बरहेट और दुमका से विजयी हुए थे. बाद में उन्होंने दुमका सीट से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन का बेतुका बयान, बोले 'अंडरगारमेंट्स कम हो गए थे, खरीदने दिल्ली गया था'

Crime News: 3 बच्चों की मां ने शादी से किया इनकार तो 2 बच्चों के पिता ने महिला पर चाकू से किए वार, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget