एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी से राहत! अगले 3 दिनों तक छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है. राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है.

Jharkhand weather Update: झारखंड में रांची (Ranchi) समेत कई शहरों में तापमान गिर गया है. इससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. अगले चार दिनों तक रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल रह सकते हैं. इस दौरान आंधी के साथ बारिश होगी. वहीं वज्रपात और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संताल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ से पलामू और उत्तरी झारखंड में भी बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा के कारण यहां का मौसम प्रभावित रहेगा. इसका असर 27 मई तक दिखेगा. वहीं बीते 24 घंटे में संताल में कई इलाकों में बारिश हुई.

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, रांची का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान मेदिनीनगर का 41.0 डिग्री रहा. 2 दिन पहले यहां पारा 44.9 था. वहीं बूंदाबादी के बाद रांची का तापमान गिरा है. यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया. कल रात शहर के कई हिस्सों में तेज हवा और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. इस कारण कई दिनों से गर्मी और उमस से बेचैन शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली.

अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश
दरअसल, मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अगले 24 घंटों के दौरान गरज और आंधी के साथ बारिश होने की भी संभावना है. राजधानी समेत राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, राजधानी समेत राज्य के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. राज्य के अन्य हिस्सों में अगले चार दिनों के दौरान गरज वाले बादल छाए रहेंगे. इससे बारिश होने की संभावना है. वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के पश्चिमोत्तर भाग में आए वेस्टर्न डिस्टर्बेस और बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नम हवा के कारण साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: कांग्रेस MLA ने महागामा विधानसभा को बताया 'मिनी पाकिस्तान', BJP ने पलटवार करते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
कट्टरपंथियों के आगे झुकी शहबाज सरकार, पाकिस्तान के सबसे बड़े न्यूज चैनल Geo News पर लगाया बैन, जानें क्यों लिया ये फैसला
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
India Playing XI: 2 बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह... IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग-11
2 बदलाव, लेकिन फिर भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं दी जगह... IND vs IRE दूसरे टी20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी प्लेइंग XI
Video: अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
अपनी बहन का किराया देने लगा बच्चा तो ऑटो ड्राइवर ने दिखाई दरियादिली, जीत लिया लोगों का दिल
Moong Dal Cheela Recipe: घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
घर पर ऐसे बनाएं मूंग दाल का चीला, शाम के स्नैक्स के लिए रहेगा बेस्ट
Scientific Facts About Snake: सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
सांप अगर सांप को ही काट ले तो क्या होगा, जानिए क्या सच में हो जाती है मौत?
Embed widget