एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में झुलसाने वाली गर्मी और लू का खतरा बरकरार, जानें कब होगी बारिश 

Jharkhand Weather: झारखंड मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्शियस के बीच बना रहेगा.

Jharkhand Weather News Today: झारखंड में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. अगले ​कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. झारखंड की राजधानी रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 19 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं. झारखंड मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 38 से 44 डिग्री सेल्शियस के बीच बना रहेगा. पूरे राज्य में कम से कम अगले चार से पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है.

झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी और तेज व गर्म हवाओं के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में अवकाश तीन दिन आगे के लिए बढ़ा दिए हैं. इन स्कूलों को अब शनिवार 17 जून तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि झारखंड में 14 जून तक ग्रीष्मावकाश था. राज्य के विद्यालयीय शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी नए निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को अब 17 जून तक आठवीं तक की कक्षाएं बंद रखने के आदेश दिये हैं.

17 जून तक बढ़ाई गईं गर्मियों की छुट्टियां

झारखंड शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने अपने आदेश में कहा है, ''झारखंड राज्य में अत्यधिक गर्मी पड़ने और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सभी विद्यालयों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं 17 जून शनिवार तक बंद रहेंगे . कक्षा नौ से बारह तक की कक्षाएं गुरुवार से पूर्व की भांति संचालित होंगी.

इस बार झारखंड में मॉनसून 18 जून तक आने की संभावना है. 15 से 18 जून तक झारखंड में बारिश की संभावना कम है. हालांकि, ​कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है. दोपहर के समय तापमान 45°C से 47°C तक पहुंचने की संभावना है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 16 जून तक राज्य में तेज बारिश की उम्मीद नहीं है. 

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Election 2024: जब वसुंधरा राजे ने पूछा 'आपके बेटे नहीं हैं क्या' तो भड़क गई JMM, नेताओं ने इस तरह किया BJP पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
JPSC, JSSC CGL परीक्षा धांधली मामले में एक और गिरफ्तारी, दिल्ली से RK सिंह अरेस्ट
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
गिरिडीह में भाजयुमो नेता की हत्या से तनाव, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget