एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का कहर जारी, जानें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से 27 मई तक राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कई जिलों में अब भी गर्मी का कहर जारी है. यहां अब भी तापमान 40 के पार है. कई इलाकों में हल्के बादलों ने डेरा डाल रखा है. मंगलवार को राजधानी रांची (Ranchi) के कई इलाकों में बारिश भी हुई, लेकिन तापमान में कुछ खास असर नहीं पड़ा. वहीं मोसम विबाग के अनुसार देर शाम हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रही.

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से 27 मई तक राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह व साहेबगंज में गर्जन और वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही हवा की रफतार भी 50 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा हो सकती है. रांची में 27 मई तक आसमान में आंशिक बादल होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने कहा है कि इन तमाम कयासों के बाद भी तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

4 जून तक केरल पहुंच सकता है मानसून
बता दें कि, लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मानसून की बारिश में देरी होने की संभावना पहले ही जाहिर की गयी है. मानसून अगले माह 18 से 20 जून तक झारखंड में प्रवेश कर सकता है. 4 जून तक केरल के तट पर इसके प्रवेश की संभावना जाहिर की गयी है. वहीं 24 मई को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. मेघ गर्जन के साथ कई इलाकों में बारिश की भी संभावना है. राज्य में अधिकतम 40 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है.

वहीं 25 मई इस दिन भी बारिश की संभावना है, बादल छाए रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 39 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान होने की संभावना जाहिर की गयी. इसके साथ ही 26 मई को आंशिक बादल होने की संभावना है और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम 38 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने के आसार हैं. साथ ही 27 मई को भी बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जाहिर की गयी है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले तैयार किया गया रूट प्लान, इन रास्तों से गए तो खड़ी हो सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget