एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश के बाद तेज धूप ने बढ़ाई परेशानी, जानिए- आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Update: आज रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

Jharkhand Weather Today Update: पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची (Ranchi) समेत आसपास के जिलों में हुई बारिश से जहां तापमान में कमी दर्ज की गई वहीं अब धूप खिलने के साथ ही गर्मी में इजाफा देखने को मिल रहा है. पूरे झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा. तेज धूप रहेगी और गर्मी का असर बढ़ेगा और दो से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज रांची में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की अशंका जताई है. वहीं पलामू में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके साथ ही इन जिलों में 9 अप्रैल को छिटपुट बारिश हो सकती है. अगर बात करें बीते 6 अप्रैल की तो राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां और मध्य हिस्से यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है.

बदलता मौसम लोगों को कर रहा बीमार
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से मौसमी बीमारियों का असर भी बढ़ रहा है. लोग कई बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। अलग-अलग समस्‍याएं मसलन सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ से संक्रमित लोगों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकारी व निजी अस्पतालों के ओपीडी में बीमार लोगों की संख्या बढ़ने लगी है. सबसे ज्यादा लोग फ्लू की चपेट में लोग आ रहे हैं, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है वे ज्यादा बीमार हो रहे हैं. इसमें छोटे बच्चे और बड़े बुजुर्ग शामिल हैं. रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी में पिछले 20 दिन की अपेक्षा मौसम के बदलाव होने से अचानक बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में 40 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Jagarnath Mahato Death: झारखंड के शिक्षा मंत्री का निधन, राज्य में दो दिनों का शोक, पैतृक गांव भंडारीडीह में पसरा मातमी सन्नाटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget