एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, क्या है मौसम विभाग का अलर्ट?

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड मौसम केंद्र के मुताबिक 21 मार्च को राज्य के कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें लातेहार, पलामू और गढ़वा शामिल हैं.

Jharkhand Weather Today: झारखंड में गुरुवार (20 मार्च) की शाम के बाद कई जिलों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से मौसम बदल गया. प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश की वजह से सड़कों पर गुरुवार शाम के बाद लोगों की आवाजाही कम दिखी. झारखंड मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 

झारखंड मौसम केंद्र के मुताबिक गुरुवार रात 8 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. लोहरदगा में बिजली गिरने से एक शख्स की मौत हो गई. इसके अलावा, तीन लोगों के घायल होने की भी सूचना है. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19.49 दर्ज किया गया. 

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में शुक्रवार (21 मार्च) को झारखंड के कई जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. जिन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है उनमें लातेहार, पलामू और गढ़वा व अन्य शामिल हैं. राज्य की राजधानी रांची स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने कोल्हान के कई इलाकों के साथ सिमडेगा, रांची, गुमला के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. 21 से 23 मार्च को भी बारिश होने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री से ज्यादा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है. 

झारखंड मौसम केंद्र ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. लोगों से सुरक्षा सावधानियों का पालन करने की अपील की है. 

बता दें कि झारखंड मौसम केंद्र ने 18 मार्च को अपने पूर्वानुमान में बताया था कि 20 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. दरअसल, झारखंड में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. मौसम में बदलाव के कारण बुधवार के बाद से अधिकतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राज्य में गुरुवार को अधिकतम तापमान सिमडेगा में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक को आया गुस्सा, फाड़ा पेपर, स्पीकर पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget