एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून की एंट्री, मौसम सुहाना, रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश

Rainfall In Jharkhand: रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और यह शुक्रवार को भी जारी रही. राज्य में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

Jharkhand Monsoon News: झारखंड में मानसून की एंट्री के बाद मौसम सुहाना हो गया है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है. राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल रही है. रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में गुरुवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और यह शुक्रवार (21 जून) को भी जारी रही. पिछले 24 घंटों में पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगनाथपुर में सबसे अधिक 74.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार (21 जून) को झारखंड में आगे बढ़ा और राज्य के 24 में से दो जिलों साहेबगंज और पाकुड़ को कवर कर लिया. झारखंड में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख 10 जून है.

झारखंड में मानसून की एंट्री के बाद मौसम सुहाना

हालांकि, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मानसून शुरुआत रिकॉर्ड के अनुसार, यह 2010 से 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड में एंट्री करता है. 2023 में, मानसून 19 जून को झारखंड पहुंचा. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''दक्षिण-पश्चिम मानसून शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गया है और साहेबगंज और पाकुड़ जिलों को कवर कर लिया है. अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

झारखंड में इस बार कितनी होगी बारिश?

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक 1 जून से 30 सितंबर तक कुल मिलाकर मौसमी बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है.  राज्य में जून में कम बारिश हो सकती है, लेकिन जुलाई में इसमें तेजी आएगी. राज्य में 1 से 21 जून तक 65 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है. राज्य में सामान्य बारिश 101.5 मिमी के मुकाबले 36 मिमी बारिश हुई है. गढ़वा जिला सबसे अधिक 91 फीसदी बारिश की कमी का सामना कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: CM चंपई सोरेन के गृह क्षेत्र में बनना है डिग्री कॉलेज, क्यों विरोध कर रहे ग्रामीण आदिवासी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget