एक्सप्लोरर

Sahibganj Crime News: साहिबगंज में बैखौफ बदमाश, अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार लोगों पर की बमबाजी

Jharkhand: साहिबगंज में अवैध खनन घोटाले में सीबीआई ने जिससे शख्स से पूछताछ की थी, उसपर और उसके गुर्गों पर बम से जानलेवा हमला किया गया और बम से स्कॉर्पियो उड़ाने की कोशिश की गई.

Jharkhand News: झारखंड का साहिबगंज (Sahibganj) जिला एक बार फिर बमबाजी से दहल उठा है. अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दिन दहाड़े स्कार्पियो से जा रहे लोगों पर अंधाधुंध बमबाजी कर पांच लोगों को जख्मी कर दिया है. साहिबगंज राजमहल मुख्यपथ के तालझारी थाना क्षेत्र के चपालमोड़ में दिन दहाड़े एक काले रंग की स्कॉर्पियो पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. अचानक हुई बमबाजी में कन्हैया स्थान निवासी सुबेश मंडल सहित पांच लोग घायल हो गए हैं.

वहीं घटना के बाद ड्राइवर ने हिम्मत दिखाते हुए छतिग्रस्त स्कार्पियों से घायलों को इलाज के लिए  सीधे राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले आया. इधर घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस की सहयोग से इलाज के लिए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल सुबेश मंडल, ड्राइवर सुभाष पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. वहीं घीसू मंडल का इलाज किया जा रहा है. साथ ही दो अन्य लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. वहीं राजमहल थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से घटना के संबंध से जानकारी ली है.

हमलावरों ने गाड़ी पर किया बम से हमला
घायल सुबेश मंडल ने पुलिस को बताया कि, वह साहिबगंज से करीब दो बजे अपने घर के लिए निकाले थे. घर आते समय अचानक मसकलैया चपालमोड़ के पास दो-तीन बाइक पर सवार चार-पांच की संख्या में अपराधियों ने अचानक बमबाजी शुरू कर दी. सभी हमलावर हथियार भी लहरा रहे थे. घटना के बाद जब ड्राइवर गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया तो कुछ दूर तक उन लोगों ने पीछा भी किया और अचानक गाड़ी पर बम से हमला कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस
वहीं घटना के बाद एसपी नोशाद आलम के निर्देश पर तालझारी थाना प्रभारी प्रमोद टुडू दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटे गए हैं. घटना की पुष्टि करते हुये जिले के एसपी नौसाद आलम ने बताया कि, सड़क निर्माण कर रहे लोगों के राजमहल घर जाते समय पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने बम से हमला किया है. उसमें सवार लोग घायल हो गये हैं. लोगों का इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है.  मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि, अपराधियों का मकसद क्या था. हमला किस वजह से किया गया था. उन्होंने दावा किया कि बहुत जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में आवारा कुत्ते गंभीर विषय, हाई कोर्ट ने नगर निगम को दिए उचित कार्रवाई के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
Giridih News: गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
गिरिडीह में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget